देवउठनी एकादशी आज, व्रत करने से होती है स्वर्ग की प्राप्ति

0
294
Dev Uthani Ekadashi 2022
Dev Uthani Ekadashi 2022

Dev Uthani Ekadashi 2022 : देशभर में आज 4 नवंबर के दिन देवउठनी एकादशी का पर्व मनाया जा रहा है। आज के दिन व्रत रखने और भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने का विधान है। कहा जाता है कि जो व्यक्ति ये व्रत रखता है उसे स्वर्ग की प्राप्ति होती है। इस बारे में देवउठनी एकादशी व्रत की कथा में भी बताया गया है। आज के दिन चातुर्मास के समापन के साथ भगवान विष्णु योग निद्रा से बाहर आए थे। चातुर्मास के खत्म होते ही मांगलिक कार्यों, जैसे- विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश आदि के शुभ मुहूर्त शुरू हो जाते हैं।

आज इस समय करें पूजा

कार्तिक शुक्ल एकादशी तिथि का प्रारंभ 3 नवंबर की शाम 7 बजकर 30 मिनट से हो गया है जिसका समापन 4 नवंबर की शाम 6 बजकर 08 मिनट पर होगा। इसके अलावा पूजा का अभिजित मुहूर्त आज सुबह 11 बजकर 42 मिनट से दोपहर 12 बजकर 26 मिनट तक के बीच का है। इसी के साथ व्रत का पारण समय कल यानी 5 नवंबर की सुबह 6 बजकर 36 मिनट से सुबह 08 बजकर 47 मिनट तक का है।

इन चीजों का करें दान

देवउठनी एकादशी के पावन दिन ग्रामीण अपने घर के आंगन में गोबर से लिपाई करते हैं जिसे बहुत ज्यादा पवित्र माना जाता है। हिन्दू मान्यता के अनुसार इस दिन अनाज, मक्का, गेहूं, बाजरा, गुड़, उड़द और वस्त्र का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। इसके अलावा सिंघाड़ा, शकरकंद और गन्ना के दान करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।