Don 3: डॉन 3 को लेकर कियारा आडवाणी ने जाहिर किया अपना उत्साह, बोलीं- ‘फिल्म को लेकर करनी होगी काफी तैयारियां’

0
386
Don 3

Don 3: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस कियारा आडवाणी  आए दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं। कियारा अक्सर ही अपनी पर्सनल और प्रोफेशलन लाइफ को लेकर चर्चा का केंद्र बनी रहती हैं। वहीं एक्ट्रेस फरहान अख्तर के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म ‘डॉन 3’ में लीड रोल निभाती नजर आएंगी साथ ही रणवीर सिंह कियारा के अपोजिट दिखाई देंगे। वहीं, अब हाल ही में कियारा ने अपनी एक्शन फिल्म डॉन 3 के बारे में खुलकर बात की। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि यह फिल्म उनकी पहली एक्शन फिल्म होगी।

gdbthth

डॉन 3 को लेकर कियारा ने की बात

आपको बता दें कि कियारा ने ‘डॉन 3’ में काम करने को लेकर अपना उत्साह जाहिर किया। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह मेरे करियर के लिए अच्छा निर्णय है। बहुत समय से मैं एक ही शैली में काम कर रही थी। हालांकि, मैं अब कुछ अलग किरदार करने के बारे में सोच रही थी। अब मुझे वह अवसर मिल गया है।

मैं इस फिल्म में काम करने के लिए उत्सुक हूं। ‘डॉन 3’ के लिए मुझे काफी तैयारी करनी होगी। हालांकि, मैंने कभी कोई एक्शन फिल्मों में काम नहीं किया है। यह पहली बार है, जब मैं किसी एक्शन फिल्म में काम करने जा रही हूं।’एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि  शादी के बाद उन्होंने अपने करियर की दो सबसे बड़ी फिल्में साइन की हैं।

जहां ऐसी खबरें हैं कि कियारा ‘वॉर 2’ में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ नजर आएंगी, वहीं रणवीर सिंह के साथ ‘डॉन 3’ में मुख्य भूमिका निभाने वाली हैं। कियारा ने कहा, ‘मैं कह सकती हूं कि शादी के बाद मैंने अपनी दो सबसे बड़ी फिल्में साइन की हैं। शादी के बाद भी मेरी करियर अच्छे से आगे बढ़ रहा है, जो  बहुत कुछ कहता है। बेशक, आज बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्रियां शादीशुदा हैं। यह महिलाओं के लिए एक सकारात्मक बदलाव है।’

gtftthth

इस महिने में शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

गौरतलब है कि रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘डॉन 3’ की शूटिंग इस साल अगस्त महीने में शुरू हो सकती है। फिलहाल फिल्म की टीम प्री-प्रोडक्शन की तैयारियां जोर शोर से कर रही हैं। वही एक और रिपोर्ट के मुताबिक, ‘डॉन 3’ की टीम फिलहाल इस फिल्म की कास्टिंग कर रही है और इसका प्री-प्रोडक्शन अगले महीने शुरू होने वाला है।

‘डॉन 3’ में रणवीर सिंह और कियारा लीड रोल में नजर आएंगे। वहीं, सूत्रों के मुताबिक इमरान हाशमी इस फिल्म में खलनायक की भूमिका में नजर आ सकते हैं। हालांकि, अभी इस खबर पर मेकर्स ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।