Ankita Lokhande-Munawar Faruqi : मुनव्वर के बिग बॉस जीतने पर क्या खुश नहीं थी अंकिता लोखंडे? एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा

0
316
Ankita Lokhande-Munawar Faruqi

Ankita Lokhande-Munawar Faruqi: टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो ‘Bigg Boss 17 अब खत्म हो चुका हैं। हाल ही में सलमान के इस रियालिटी शो का फिनाले हुआ, जिसमें अभिषेक कुमार इस सीजन  के फर्स्ट रनर-अप बने तो वहीं मुनव्वर फारुकी ने शो की ट्रोफी अपने नाम की। वहीं अब शो की एक और कंटेस्टेंट और छोटे पर्दें की लाडली बहू अंकिता लोखंडे ने मुन्व्वर के शो जीतने पर अपना रिएक्शन दिया हैं।

बता दें कि अंकिता शो के फिनाले तक तो पहुंचीं लेकिन शो जीत नहीं पाईं था। इस बात का दुख उनके परिवार, फैंस और यहां तक होस्ट सलमान खान को भी हुआ। शो खत्म होने के बाद अंकिता को काफी अपसेट देखा गया था, जिसके बाद खबरें उड़ने लगी थीं कि शायद अंकिता अपनी हार से दुखी हैं और उन्हें मुनव्वर फारूकी के जीतने पर जलन हो रही है। अब इस अफवाह पर अंकिता ने रिएक्ट कर सच्चाई बताई हैं।

ghghgyuuyui

मुनव्वर को लेकर अंकिता ने कही बड़ी बात

आपको बता दें अंकिता लोखंडे ने हाल ही में एक मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान मुनव्वर फारूकी के विनर बनने पर रिएक्शन देते हुए बताया है कि- मैं बिग बॉस 17 के रिजल्ट से जरा भी अपसेट नहीं थी। मैं ये बात साफ कर देना चाहती हूं। हम बीते 4 दिनों से लगातार शूट कर रहे थे। इस वजह से मेरी तबीयत ठीक नहीं थी। मेरी हालत बहुत खराब थी और बस मैं घर जाना चाहती थी।

साड़ी, हेयरस्टाइल वाला लुक काफी हैवी था। एक दिन पहले हमने रेन सीक्वेंस का शूट भी किया और 6 बजे सोए थे। 7 बजे फिर हमारा शूट कॉल था। अंकिता ने आगे कहा कि- मैं बहुत थकी थी और खड़े होने तक की एनर्जी नहीं थी। अगर मैं वहां रुकती तो उल्टिंया होने लगतीं। मैंने विक्की और प्रोडक्शन हाउस को बताया था कि मैं इंटरव्यूज नहीं दे पाऊंगी।

बस यही वजह थी कि मैं वहां नहीं रुकी और बिना किसी के सवाल का जवाब दिए चली गई। मैं लंबे वक्त से इंडस्ट्री में हूं और सबको पता है कि इतनी अनप्रोफेशनल नहीं हूं। आगे अंकिता ने ये भी बताया कि उन्हें तो इस बात पता बाद में चला की लोग सोच रहे हैं कि मैं रिजल्ट की वजह से अपसेट हूं। एक्ट्रेस ने कहा कि- मैं गेम शो में इसी माइंडसेट से आई थी कि कोई जीतेगा तो कोई हारेगा। मैं इससे जरा भी अपसेट नहीं थी।

jhjnhjhjjhhjhjhbb

बीबी हाउस में अंकिता के खास दोस्त थे मुनव्वर

गौरतलब है कि बिग बॉस 17 में अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन के साथ आई थीं। शो में दोनों के बीच काफी अनबन देखने को मिली थी। सलमान के  इस रियालिटी शो में कपल के बीच का टॉक्सिक रिलेशन साफ देखने को मिला, जहां अक्सर ही दोनों आपस में लड़ते नजर आए साथी ही अंकिता ने परेशान होकर कईं बार विक्की जैन को तलाक देने की बात भी कही थी।

जिसने हर किसी को हैरान कर दिया था। लेकिन अंकिता का रिश्ता मुनव्वर संग काफी गहरा था। वो मुनव्वर को अपना छोटा भाई मानती थीं। शो में दोनों हमेशा एक दूसरे के लिए खड़े हुए हैं।