Pankaj Tripathi : एक दिन के लिए प्रधानमंत्री बने पर ये करेंगे पंकज त्रिपाठी, एक्टर ने किया मजेदार खुलासा

0
368
Pankaj Tripathi
Pankaj Tripathi

Pankaj Tripathi : बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) इन दिनों अपनी फिल्म मैं ‘मैं अटल हूं’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। पंकज बॉलीवुड के सबसे टैलेंटेड एक्टर्स में से एक हैं। पंकज ने अपने करियर में कईं हिट फिल्में दी हैं। एक्टर ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग के दम पर लाखों फैंस को अपना दीवाना बनाया है।

वहीं अब वो पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार में नजर आ रहें है। ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। वहीं हाल ही में पंकज ने इस बात का खुलासा किया है कि अगर उन्हें एक दिन के लिए प्रधानमंत्री बनाया गया तो वह क्या करेंगे।

fggfgtfgd

एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

आपको बता दें कि हाल ही में एक मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान पंकज त्रिपाठी से पूछा गया कि अगर उन्हें एक दिन का प्रधानमंत्री बनने का मौका मिला तो वो क्या करेंगे। इसका जवाब देते हुए पंकज त्रिपाठी ने कहा- सिंक होने में पूरा दिन निकल जाएगा कि मैं प्रधानमंत्री बन चुका हूं।

पंकज त्रिपाठी ने आगे कहा- निर्णय कहां से कुछ लेंगे, ये समझने में और यकीन करने में, तब तक पता चलेगा आपका टाइम हो गया है। वहीं जब एक्टर से नेपोटिज्म के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- दुनिया के हर फील्ड में होती है, बाकी हर फील्ड के लोगों का इंटरव्यू नहीं होता है इसलिए मुद्दा नहीं बनता है और फिर टैलेंट टैलेंट होता है। ये भी जरुरी है कि कोई परिवार का बच्चा हो टैलेंटिड भी हो सकता है, तो टैलेंट से चीज को मांपे।

dffffdfd

इतने करोड़ का करोबार कर चुकी है पंकज की फिल्म

गौरतलब है कि पंकज त्रिपाठी की फिल्म मैं अटल हूं19 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में उन्होंने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार निभाया है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो ये कुछ खास कमाई नहीं कर पा रही है। फिल्म ने पांच दिन में सिर्फ 6.78 करोड़ का बिजनेस किया है। पांचवे दिन फिल्म की कमाई लाखों में हो गई है।