Suryakumar Yadav ने रचा इतिहास, साल 2023 के लिए जीता ICC T20I Player of the Year अवार्ड

0
371
Suryakumar Yadav | ICC T20I Player of the Year

Suryakumar Yadav | ICC T20I Player of the Year : टी20 के नंबर एक बल्लेबाज सूर्याकुमार यादव ने क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। दरअसल, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने सूर्याकुमार यादव को साल 2023 के टी20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर से नवाजा है। सूर्या एकमात्र क्रिकेटर बन गए हैं जिनको लगातार दो साल के टी20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवार्ड से नवाजा गया है। गौरतलब बै कि इस अवॉर्ड के लिए कुल 4 खिलाड़ी नॉमिनेट थे, जिसमें जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा, यूंगाडा के अल्पेश रामजानी और न्यूजीलैंड के मार्क चैपमैन का नाम शामिल था, लेकिन इन सभी खिलाड़ियों को पीछे छोड़कर सूर्या ने बाजी मारी और ये अवॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Suryakumar Yadav ने रचा इतिहास, साल 2023 के लिए जीता ICC T20I Player of the Year अवार्ड

2021 से इस पुरस्कार की शुरुआत

आईसीसी ने साल 2021 से इस अवॉर्ड को देना शुरू किया था, जिसमें पहला अवॉर्ड पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान को मिला था। इसके बाद साल 2022 के लिए और साल 2023 के लिए सूर्यकुमार यादव इस अवॉर्ड के विजेता बने। सूर्यकुमार ने 2023 में करीब 50 के औसत और 150 से अधिक के स्ट्राइक रेट के साथ अंतरराष्ट्रीय टी20 अपना दबदबा बनाए रखा। पिछले साल उन्होंने भारत को कई मैचों में जीत दिलाई थी। साल 2021 में टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू करने वाले सूर्या ने बेहद ही कम समय में अपने प्रदर्शन से हर किसी को खूब इंप्रेस किया। साल 2023 में सूर्यकुमार यादव को टी20आई के लिए भारत की कप्तानी भी दी गई। हार्दिक पांड्या के चोटिल होने की वजह से सूर्या को ये जिम्मेदारी मिली।

हाल ही टखने की सर्जरी हुई पूरी

बता दें कि हाल ही में सूर्याकुमार यादव के टखने की सर्जरी पूरी हुई थी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में सूर्या चोटिल हो गए थे। फील्डिंग के दौरान सूर्या का टखना मुड़ गया था जिसके बाद उन्हें मैदान के बाहर जाना पड़ा। गौरतलब है कि इस मुकाबले की पहली पारी में सूर्या ने लाजवाब शतक जमाया था। हालांकि मैच के बाद प्रजेंटेशन सेरेमनी में सूर्यकुमार यादव यह कहते नजर आए थे कि मैं ठीक हूं। मैं चल सकता हूं। यानी चोट ज्यादा गंभीर नहीं है।

ये भी पढ़ें : Suryakumar Yadav : टीम इंडिया के फैंस के लिए बुरी खबर ! सूर्यकुमार सीधे आईपीएल में करेंगे वापसी