Sunday, September 8, 2024
MGU Meghalaya
HomeमनोरंजनBigg Boss 17 : बीबी हाउस से बेघर हुए विक्की जैन! ये...

Bigg Boss 17 : बीबी हाउस से बेघर हुए विक्की जैन! ये है शो के 5 फाइनलिस्ट

Bigg Boss 17: टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो ‘Bigg Boss 17 इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ हैं। इस सीजन में कई बड़ी हस्तियां शो का हिस्सा बनी हैं। आए दिन शो में खूब लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं। साथ ही बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले की डेट का भी खुलासा हो गया है। बात दें कि बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले 28 जनवरी को होगा और दर्शकों को जल्द ही विजेता मिल जाएगा।

वहीं अब शो शो पर टॉप 6 फाइनलिस्ट बचे हैं, जिनमें से शो का एक दमदार खिलाड़ी अब घर से बेघर हो गया है। जी हां, फिनाले से पहले हुआ ये आखिरी एविक्शन काफी शॉकिंग था। खबरें आ रही हैं कि विक्की जैन शो से आउट हो गए हैं।

vggvgvfgfgthg

बीबी हाउस से बाहर हुए विक्की जैन

आपको बता दें कि बीते हफ्ते शो से दो कंटेस्टेंट आयशा खान और ईशा मालवीय घर से बेघर हुईं थी। जिसके बाद अब विक्की जैन का सफर इस शो से खत्म हो गया है। इस बात की जानकारी बिग बॉस 17 के एक फैन पेज से मिली है। खबर के अनुसार, फिनाले से कुछ दिन पहले शो में मिडनाइट एविक्शन हुआ, जिसमें विक्की जैन को शो से बाहर कर दिया गया है।

दरअसल, विक्की और अरुण माशेट्टी के बीच एक मुकाबला हुआ था, जिसमें अरुण जीत जाते हैं। ऐसे में अब विक्की जैन का पत्ता फिनाले की रेस से साफ हो गया है। वहीं अब बिग बॉस को अपने 5 फाइनलिस्ट मिल गए हैं, जिनमें से कोई एक विनर की ट्राफी अपने साथ घर लेकर जाएगा। बता दें कि अब शो पर मुनव्वर फारूकी, अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार, मन्नारा चोपड़ा और अरुण माशेट्टी का नाम शामिल है।

hjhjhghghghhjhjnbh

विक्की-अंकिता के बीच शो मे हुई है खूब लड़ाई

गौरतलब है कि इस बार शो में एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन चर्चा का केंद्र बने रहें हैं। ऐसा एक दिन नहीं जाता है जब अंकिता और विक्की के बीच किसी ना किसी बात पर लड़ाई ना हो। अंकिता-विक्की की लड़ाई देखकर लगता है कि दोनों का रिश्ता लंबे समय तक नहीं चलने वाला है।

वहीं शो के दौरान दोनों के बीच जमकर टकरार देखने को मिली। साथ ही घर के अंदर दोनों के बीच खूब कहा सुनी हुई। कई बार तो पति-पत्नी के बीच बहस इतनी बढ़ जाती थी कि बात तलाक तक पहुंच जाया करती थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular