Amrita Singh : विनोद खन्ना के प्यार में पागल थी अमृता सिंह, मां को नहीं पसंद था विनोद खन्ना संग एक्ट्रेस का रिश्ता

0
458
Amrita Singh
Amrita Singh

Amrita Singh: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस अमृता सिंह आए दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं। 80-90 के दशक में अमृता सिंह एक बेहतरीन एक्ट्रेस मानी जाती थी। उनकी फिल्में और एक्टिंग के लोग दीवाने थे। अमृता अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में छाई रही हैं।

दो-दो अफेयर्स और फिर एक नाकाम शादी के चलते अमृता सिंह चर्चाओं में रहीं थीं। आपको बता दें कि सैफ अली खान  से शादी से पहले अमृता सिंह का अफेयर क्रिकेटर रवि शास्त्री से था।

ggtthaa

क्रिकेटर रवि शास्त्री से शादी करना चाहती थी अमृता

आपको बता दें कि अमृता सिंह और रवि शास्त्री का रिश्ता काफी गहरा था और दोनों शादी भी करना चाहते थे लेकिन रवि शास्त्री की एक शर्त थी कि शादी के बाद अमृता फिल्मों में काम करना छोड़ दें। हालांकि, अमृता को यह शर्त मंजूर नहीं थी. इसका नतीजा यह हुआ कि इन दोनों का ब्रेकअप हो गया। रवि शास्त्री से ब्रेकअप के बाद अमृता सिंह की लाइफ में एक्टर विनोद खन्ना की एंट्री हुई थी।

फिल्म बंटवारा में विनोद खन्ना और अमृता सिंह साथ काम कर रहे थे। यही इन दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं थीं। कहते हैं कि अमृता सिंह एक्टर के प्यार में पागल थीं। हालांकि, अमृता सिंह की मां को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। इसके पीछे दो बड़ी वजहें थीं। पहली ये कि विनोद खन्ना तलाकशुदा थे और दूसरी बड़ी वजह ये थी कि विनोद खन्ना उम्र में अमृता सिंह से बहुत बड़े थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक विनोद खन्ना से बेटी अमृता सिंह को अलग करने के लिए एक्ट्रेस की मां ने अपने पॉलिटिकल कनेक्शन तक का इस्तेमाल किया था। बहरहाल, रिश्ते को लेकर मचे इस हो-हल्ले से परेशान होकर विनोद खन्ना और अमृता सिंह ने अलग होना ही बेहतर समझा।

gghhghh

13 साल तक सैफ संग रिश्ते में थी अमृता

गौरतलब है कि विनोद खन्ना से अलग होने के बाद अमृता सिंह की लाइफ में सैफ अली खान की एंट्री हुई और इन्होंने साल 1991 में शादी कर ली थी। सैफ उम्र में अमृता सिंह से 12 साल छोटे थे। हालांकि, शादी के 13 साल बाद सैफ अली खान और अमृता सिंह के बीच भी तलाक हो गया था। वहीं अमृता और सैफ की एक बेटी सारा अली खान और एक बेटा इब्राहिम हैं।

वहीं सैफ ने करीना कपूर संग दूसरी शादी करली है साथ ही करीना और सैफ के दो बेटे हैं। जिनमें एक का नाम तैमूर और दूसरे का नाम जेह हैं। सैफ और करीना अपनी शादी से बेहद खुश हैं और अपनी लाइफ इंजॉय कर रहें हैं।