Calcium : इन चीजों का सेवन करें शुरू, दूर होगी कैल्शियम की कमी

0
339
Calcium
Calcium

Calcium :  कैल्सियम हमारी हड्डियों के लिए कितना ज़रूरी है इस बात से तो हम सब ही वाखिफ़ है। बढ़ती उम्र के साथ कैल्सियम की कमी होना लाज़मी है। कैल्सियम की कमी हमारी मसल फंक्शनिंग को भी कमज़ोर कर सकती है।कैल्शियम नर्वस सिस्टम के सही कार्य में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह नर्व इम्पल्सेस को ट्रांसमिट करने में मददगार साबित होता है। कैल्सियम हमारे दांतो के लिए भी बेहद लाभदायक है। इसके बगैर हमारे दांत टूटे , बेजान और कमज़ोर रह सकते है।कैल्शियम का नाम सुनते ही हमारे दिमाग में दूध की झलक आती है। लेकिन ऐसे कई वेजीटेरियन फ़ूड मौजूद है जिससे आपकी कैल्सियम की कमी पूर्ण हो सकती है।

 

1. बादाम में कैल्शियम काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों के लिए काफी लाभदायक साबित होता है। इसमें कैल्शियम के अलावा और भी कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जैसे मैग्नीशियम, विटामिन-ई, फाइबर और हेल्दी फैट्स, जो कई बीमारियों से बचाव में मदद करते है।

 

2.सफ़ेद बीन्स कैल्शियम का पावर हाउस होते हैं। इनमें कैल्शियम के साथ ही आयरन भी पाया जाता है। इन्हें खाना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

 

A Guide to Calcium-Rich Foods - Bone Health & Osteoporosis Foundation

 

3.अंजीर एक छोटा-सा फल होता है, जिसमें कैल्शियम काफी मात्रा में पाया जाता है।जिससे हमारी हड्डिया मज़बूत बनती है। इनमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से होने वाले नुकसान से बचाते हैं।

 

4.ब्रोकली काफी हेल्दी सब्जी होती है, जो कैल्शियम के साथ-साथ और भी कई आवश्यक पोषक तत्वों से भरी होती है। इसलिए इसे अपनी डाइट में शामिल करने से आपको मजबूत हड्डियों के साथ और भी कई फायदे मिल सकते हैं।

 

5. सर्दी के इस मौसम में इन वेजटेबल्स का सेवन नियमित रूप से करे और हड्डियों को मज़बूत बनाये।