Sunday, September 8, 2024
MGU Meghalaya
HomeमनोरंजनBigg Boss 17: अंकिता लोखंडे संग शादी के सपोर्ट में नहीं थी...

Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे संग शादी के सपोर्ट में नहीं थी विक्की की मां, बोलीं- ‘हमलोग तो कोई सपोर्ट में थे नहीं’

Bigg Boss 17: टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो ‘Bigg Boss 17 इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ हैं। इस सीजन में एंटरटेनमेंट से लेकर जर्नलिज्म, बिजनेस और सोशल मीडिया से जुड़ी हस्तियां शो का हिस्सा बनी हैं। आए दिन शो में खूब लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं। वहीं अंकिता लोखंडे भी अपने पती विक्की जैन के साथ शो में नजर आ रही हैं।

दोनों के बीच आए दिन मनमुटाव देखने को मिलता हैं। इनके टॉक्सिक रिलेशनशिप को देखकर हर कोई शॉक्ड हो गया है। वहीं अब बीबी हाउस में फैमिली वीक शुरू हो चुका हैं। वहीं बीबी हाउस में सबसे पहले विक्की जैन और अंकिता लोखंडे की मां ने एंट्री ली। वहीं मंगलवार को दोनों शो से बाहर आईं। शो से बाहर आते ही उन्होंने इंटरव्यूज दिए।

इस दौरान विक्की की मां ने अंकिता को लेकर कई बातें बताईं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि वो विक्की की अंकिता संग शादी को लेकर सपोर्ट में नहीं थे। बाहर आने के बाद रंजना जैन ने अपने बेटे और बहू के बारे में खुलकर बात की।

fdfdgdfg

विक्की- अंकिता की शादी के सपोर्ट में नहीं थी विक्की की मां

आपको बता दें कि एक मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, ‘देखो अंकिता से शादी विक्की ने ही की है। हमलोग तो कोई सपोर्ट में थे नहीं। हैं ना, विक्की ने की है। अब वो निभाने तैयार है। हम को कुछ लेना देना नहीं है। इतना सब देख रहे हैं लेकिन हम लोग उसको एक भी बार कुछ नहीं कह रहे हैं। वो आएगा, वो अपने रिश्ते सुधारेगा। बिगाड़ा उसी ने है तो सुधारेगा। और हमें विश्वास है कि विक्की सब कुछ कर लेगा। वो है ऐसा लड़का।’

gbfgbfgfgdgr

दोनों की शादी ग्रैंड इवेंट में हुई थी

गौरतलब है कि अंकिता लोखंडे की शादी बिजनेसमैन विक्की जैन के साथ हुई है। दोनों 14 दिसंबर 2021 को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी ग्रैंड इवेंट में हुई थी। अंकिता ने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का लहंगा कैरी किया था। उनकी शादी की तस्वीरें काफी चर्चा में रही थीं। अंकिता सोशल मीडिया पर फोटोज भी शेयर करती रहती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular