Bigg Boss 17 : अंकिता लोखंडे के सपोर्ट में बोलीं कंगना रनौत, कहा- ‘मीडिया फैमिली को तोड़ने के लिए बेस्ट काम कर रही है’

0
370
Bigg Boss 17
Bigg Boss 17

Bigg Boss 17: टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो ‘Bigg Boss 17 इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ हैं। इस सीजन में एंटरटेनमेंट से लेकर जर्नलिज्म, बिजनेस और सोशल मीडिया से जुड़ी हस्तियां शो का हिस्सा बनी हैं। आए दिन शो में खूब लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं। वहीं अंकिता लोखंडे भी अपने पती विक्की जैन के साथ शो में नजर आ रही हैं।

दोनों के बीच आए दिन मनमुटाव देखने को मिलता हैं। इनके टॉक्सिक रिलेशनशिप को देखकर हर कोई शॉक्ड हो गया है। वहीं अंकिता के सास की एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अंकिता लोखंडे के सपोर्ट में उतरी हैं।

vgvghhghhj

अंकिता के सपोर्ट में आई कंगना

आपको बता दें कि अंकिता और कंगना ने फिल्म मणिकर्णिका में साथ में काम किया था। उसके बाद से कंगना अक्सर अंकिता की तारीफ करते हुए नजर आती हैं। अब बिग बॉस के लिए कंगना ने अंकिता को सपोर्ट किया है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अंकिता के सपोर्ट में पोस्ट शेयर किया है।

विक्की जैन की मां ने अपने इंटरव्यू में हाल ही में कहा था कि अंकिता क्यों शो जीतना डिसर्व करती हैं। उसका वीडियो शेयर करते हुए कंगना ने अंकिता का सपोर्ट किया है। कंगना ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- मीडिया फैमिली को तोड़ने के लिए बेस्ट काम कर रही है। वो ये नहीं दिखा रहे हैं कि कैसे अंकिता की सासूमां उनका सपोर्ट कर रही हैं।

हा हा बहुत क्यूट हैं आंटी। रियलिटी शो आते जाते रहते हैं लेकिन परिवार हमेशा के लिए है। मैं उम्मीद करती हूं कि मेरी दोस्त अंकिता लोखंडे जीते लेकिन अपनी शादी की कीमत पर नहीं।

vhghghjjh

विक्की की मां पर भड़की थी अंकिता

गौरतलब है कि शो का लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है, जिसमें विक्की की मां शो में नजर आ रही हैं। इस दौरान दोनों सास बहू साथ में बात करती नजर आईं। दोनों की बात बहस में बदल जाती है। विक्की की मां कहती हैं- जिस दिन तुमने लात मारी थी ना। पापा ने तुरंत तुम्हारी मम्मी को फोन किया और कहा- तुम अपने पति को ऐसे ही लात मारती थी?

सासू मां की ये बात सुनकर अंकिता भड़क गईं। उन्होंने कहा- ‘मम्मी को कॉल करने की क्या जरुरत थी मेरी, मेरी मां अकेली है वहां, मेरे पापा की डेथ हुई है मम्मा। मेरे मम्मी-पापा को मत बोलो प्लीज।