Hardik Pandya के सपोर्ट में उतरे पूर्व दिग्गज सुनिल गावस्कर, मुंबई की कप्तानी को लेकर कही ये बात

0
320
Hardik Pandya

Hardik Pandya : भारत के दिग्गज पूर्व खिलाड़ी सुनिल गावस्कर ने अपने एक बयान से मुंबई के फैंस को नाराज कर दिया है। दरअसल इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के लिए मुंबई इंडियंस की कप्तानी के लिए सुनील गावस्कर ने हार्दिक पंड्या का समर्थन किया है। गावस्कर ने कहा कि टीम मैनेजर ने यह फैसला इसलिए लिया क्योंकि नए कप्तान के नेतृत्व में नई सोच की जरूरत थी। मालूम हो 19 दिसंबर को आईपीएल 2024 की नीलामी से पहले एक ऐतिहासिक ट्रेड के जरिये पंड्या गुजरात टाइटन्स से मुंबई इंडियंस में लौट आए। इसके बाद मुंबई इंडियंस ने उन्हें अपनी टीम की कमान सौंप डाली जिसके बाद फैंस गुस्सा हो गए। फैंस का मानना था कि रोहित को ही कप्तानी करनी चाहिए थी

गावस्कर ने एक इंटरव्यू में किया खुलासा

गावस्कर ने एक इंटरव्यू में कहा, ”हमें सही और गलत में नहीं जाना चाहिए। उन्होंने जो निर्णय लिया है वह टीम के लाभ के लिए है। पिछले दो वर्षों में रोहित का योगदान, यहां तक कि बल्ले से भी, थोड़ा कम हो गया है। पहले वह बड़े स्कोर बनाते थे, लेकिन पिछले दो वर्षों में रन बनाने के मामले में नौ या दसवें नंबर पर रहे हैं। 2023 में उनकी टीम ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था।”

Hardik Pandya के सपोर्ट में उतरे पूर्व दिग्गज सुनिल गावस्कर, मुंबई की कप्तानी को लेकर कही ये बात
Hardik Pandya

हार्दिक के सपोर्ट में उतरे सुनिल गावस्कर

गावस्कर को लगता है कि यह फैसला मुंबई इंडियंस ने इसलिए लिया है क्योंकि रोहित न केवल आईपीएल में बल्कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी नेतृत्व की जिम्मेदारियों के कारण थके हुए लग रहे थे। उनका कहना है कि हार्दिक जैसा कप्तान मिलना काफी मायने रखता है। उन्होंने दो बार गुजरात टाइटंस को फाइनल में पहुंचाया है। एक सीजन में तो उन्होंने खिताब भी जीता है। आपको बता दें कि इससे पहले महेला जयवर्धने ने हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाए जाने पर कहा था कि यह फैसला मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी ने यह ध्यान में रखते हुए लिया है कि हार्दिक पंड्या आईपीएल 2024 से बतौर कप्तान टीम को आगे बढ़ाएंगे।

Hardik Pandya की मुंबई इंडियंस में हुई वापसी, बन सकते हैं टीम के कप्तान