Rajasthan : अशोक गहलोत के OSD लोकेश शर्मा ने पूर्व CM पर लगाए बड़े आरोप, बोले- सचिन पायलट का फोन टैप करवाया गया

0
543
Rajasthan

Rajasthan : राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 समाप्त हो चुका है और उसके नतीजे भी अब सामने आ चुके हैं। बीजेपी को राजस्थान में बड़ी जीत हासिल हुई है और इसको लेकर बीजेपी में जश्न का माहौल है। लेकिन इसी बीच राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा ने बड़ा दावा किया है। दरअसल, राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि राज्य की गहलोत सरकार ने सचिन पायलट का फोन टैप कराया और उन पर नजर रखी गई। साथ ही लोकेश शर्मा ने बताया है कि राज्य में कांग्रेस सरकार को बचाने के लिए अशोक गहलोत के निर्देश पर ऐसा किया गया था।

Rajasthan

अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा ने लगाए बड़े आरोप

लोकेश शर्मा ने इस बारे में विस्तार से बात की है। उन्होने कहा कि जब सचिन पायलट 18 विधायकों के साथ मानेसर गए थे तब भी उनका फोन टैप किया गया था। उन्होंने यह दावा किया कि राज्य में कांग्रेस सरकार को बचाने के लिए अशोक गहलोत के निर्देश पर ऐसा किया गया था। इस मामले में बड़ा खुलासा करते हुए लोकेश ने कहा की राज्य में कांग्रेस सरकार को बचाने के लिए अशोक गहलोत के निर्देशन पर ऐसा किया गया।

उन्होंने बताया कि ऐसा इसलिए किया गया ताकि पायलट के किसी भी फैसले से पहले ही कदम उठाए जा सके। राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत के ओएसडी रह चुके लोकेश ने दावा किया कि पायलट की मॉनिटरिंग के कारण ही तब कांग्रेस अपनी सरकार बचाने में सफल रही। लोकेश शर्मा ने यह भी कहा की निगरानी के चलते कुछ लोगों को वापस लाया जा सका।

भाजपा एक बार फिर से कांग्रेस पर हुई हमलावर

आपको बता दे कि अशोक गहलोत की ओएसडी लोकेश शर्मा के इन आरोपों पर राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत कांग्रेस नेता सचिन पायलट या उनके सहयोगी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन जिस प्रकार से अशोक गहलोत के ओएसडी रह चुके लोकेश शर्मा ने राजस्थान सरकार और खासकर अशोक गहलोत पर यह आरोप लगाए हैं, उसको लेकर भाजपा एक बार फिर से कांग्रेस पर हमलावर हो गई है।

ये भी पढ़ें : Rajasthan Assembly Election : ” राजस्थान में क्या इस बार नहीं चलेगा अशोक गहलोत का जादू ? ” – डॉ. राजन चोपड़ा