Thursday, September 19, 2024
MGU Meghalaya
Homeभारतदिल्लीभाजपा ने फिर सत्येंद्र जैन को लेकर केजरीवाल सरकार पर साधा निशाना

भाजपा ने फिर सत्येंद्र जैन को लेकर केजरीवाल सरकार पर साधा निशाना

हवाला आरोपों में जेल में बंद आम आदमी पार्टी के नेता और मंत्री सत्येन्द्र जैन से जुड़े एक मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा है। दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि जिन लोगों को दिल्ली के लोगों ने दिल्ली की सत्ता सौंपी थी, जिन लोगों को रक्षक बनाया था, वही भक्षक बन गए। उन्होंने कहा कि एक मंत्री जो मनीलाउंड्रिंग केस में पिछले 6 महीने से जेल में बंद है, जो कि केजरीवाल जी के बहुत ही खास हैं, उनके कोर ग्रुप के प्रमुख सदस्य हैं। वो अभी भी केजरीवाल सरकार में मंत्री पद पर बरकरार हैं। वो जेल से ही मंत्रालय चला रहे हैं। आदेश गुप्ता ने कहा कि कोर्ट में सत्येन्द्र जैन कहते हैं कि उनकी यार्दास्त चली गई है, लेकिन जेल में वो मुख्य गवाहों से मिलते हैं और उनको प्रभावित करने का काम करते हैं। कोर्ट की कार्रवाही चल रही है। ऐसे में एक अपराधी मुख्य गवाहों को बुलाकर उनसे मिल रहा है, ये बहुत ही गंभीर मामला है।

लगाया बड़ा आरोप

आदेश गु्प्ता ने कहा कि अखबारों में रिपोर्ट छपी है कि दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येन्द्र जैन ने गवाहों से मीटिंग कर रहे हैं, इलेक्ट्रॉनिक गेजेट का इस्तेमाल कर रहे हैं और घर का खाना खा रहे हैं। इसके बकायदा सीसीटीवी फुटेज भी आ चुके हैं। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एक ओर तो मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक अपराधी को जेल जाने पर भी बर्खास्त नहीं किया, दूसरी ओर यही मंत्री पूछताछ में अपनी याददाश्त खोने का बहाना बनाने लगते हैं। आदेश गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ये मांग करती है कि इन सबूतों के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सत्येन्द्र जैन को तुरंत बर्खास्त करना चाहिए और उन्हें दूसरी जेल में शिफ्ट किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा इस मांग को लेकर पार्टी आंदोलन भी चलाएगी।

मनोज तिवारी ने भी आप को घेरा

इसी मुद्दे पर पूर्वी दिल्ली के सांसद और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि वैसे तो दिल्ली में सात मंत्री होते हैं, लेकिन दिल्ली सरकार में एक ओर मंत्रालय बढ़ गया है, जोकि लूट मनी मंत्रालय है। आज जो जानकारी सामने आई है, वो आंखे खोलने वाली है, आप सोचिए कि एक व्यक्ति जो जेल में गवाहों से मीटिंग कर रहा है। एक व्यक्ति जो जेल में है, उसको न्यायालय भी राहत नहीं दे रही। वो सरकार में जेल मंत्री भी है, लेकिन अरविंद केजरीवाल उसको मंत्री पद से नहीं हटाते, क्योंकि वो अरविंद केजरीवाल का मनी मैनेजमेंट करते हैं।

- Advertisment -
Most Popular