Koffee With Karan 8: इस साउथ सुपरस्टार के साथ काम करना चाहती है करीना कपूर खान, एक्ट्रेस ने किया बड़ी खुलासा

0
338

Koffee With Karan 8: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने फिल्ममेकर करण जौहर इन दिनों अपने शो ‘कॉफी विद करण 8’ को लेकर सुर्खियों में छाए हैं। करण के शो में हर हफ्ते सेलेब्स आते हैं जिनके साथ होस्ट ढेर सारी मस्ती करते हैं।इससे पहले के भी सीजनस में करण के शो पर कई सेलेब्स कॉफी पी चुके है और अपनी लाइफ से जुड़े राज खोल चुके हैं।

कॉफी विद करण 8 के नए एपिसोड में करीना कपूर और आलिया भट्ट ने शिरकत की। भाभी-ननद की जोड़ी को फैंस हमेशा से एक बार साथ देखना चाहते थे।वहीं शो में करीना कपूर ने इस बात का खुलासा कि वो इस साउथ सुपरस्टार के साथ काम करना चाहती हैं।

ezgif.com webp to jpg 21

इस साउथ सुपरस्टार के साथ काम करना चाहती है करीना कपूर खान

आपको बता दें की हाल ही में करण जौहर के शो के लेटेस्ट एपिसोड में रैपिड-फायर राउंड खेलने के दौरान करीना कपूर खान से जब करण ने पूछा कि, ”आप किस साउथ एक्टर के साथ जोड़ी बनाना चाहेंगी?” प्रभास, राम चरण, विजय देवरकोंडा, अल्लू अर्जुन और यश”, जिस पर उन्होंने तुरंत यश के साथ जवाब दिया और गर्व से खुद को ‘केजीएफ गर्ल’ कहा।

बता दें कि बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर खान प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खुब लाइमलाइट बटोरती है।वो अक्सर अपने पती और बच्चों के साथ टाइम स्पेंड करती नजर आती हैं।

ezgif.com gif maker 31

सैफ अली खान की दूसरी पत्नी है करीना कपूर

गौरतलब है कि इन दिनों एक्ट्रेस सैफ और अपने बच्चों के साथ वेकेशन पर गई हुई हैं। वहीं वेकेशन से अब करीना कपूर खान ने कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं, जहां उनके पति सैफ समुंद्र किनारे जमकर पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि करीना ने 2012 में अभिनेता सैफ अली खान के साथ शादी की। अब एक्ट्रेस के दो प्यारे बेटे तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान है। इसके अलावा, सैफ की अभिनेत्री अमृता सिंह से पहली शादी से एक बेटी सारा अली खान और बेटा इब्राहिम अली खान हैं।