Tiger 3: शाहरुख खान की बर्थडे पार्टी में को लेकर इमरान हाशमी ने कही बड़ी बात, बोलें- ‘मैं 12 बजे के बाद नहीं जगता हूं’

0
354
Tiger 3

Tiger 3: बॉलीवुड इंडस्ट्री के भाईजान सलमान खान इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म टाइगर 3 को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस फिल्म में सलमान एक बार फिल्म कैटरीना कैफ के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचा रहें हैं। जहां एक तरफ ‘टाइगर 3’ में सलमान अविनाश सिंह राठौड़ के किरदार में लौटे हैं ते वहीं कैटरीना ने भी जोया के रोल के साथ वापसी की है। वहीं टाइगर फ्रेंचाइजी के इस तीसरे सीक्वल में इमरान हाशमी ने विलेन का किरदार निभाया है जिसके लिए हर कोई तारीफ कर रहा है।

इमरान हाशमी हाल ही में शाहरुख खान की बर्थडे पार्टी में गए थे। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि शाहरुख खान की बर्थडे पार्टी में उन्हें मजा नहीं आया था।

gfgfrttrf

12 बजे के बाद नहीं जाते है इमरान

आपको बाता दें कि हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान जब इमरान से पूछा गया कि क्या शाहरुख खान की बर्थडे पार्टी में मजा आया था। इसके जवाब में इमरान ने कहा- आप फन का मतलब बताइए। इमरान ने कहा कि वह कभी भी पार्टी पर्सन नहीं रहे हैं और इंडस्ट्री की पार्टी अटेंड नहीं करने के पीछे ही वजह ये है कि वह ड्रिंक नहीं करते हैं। इमरान हाशमी ने मन्नत में एसआरके की बर्थडे पार्टी के एक्सपीरियंस के बारे में बात करते हुए कहा- मैं 12 बजे के बाद से नहीं जागते हैं क्योंकि मैं सुबह 6:30-7 बजे उठ जाता हूं।

इमरान ने आगे कहा कि महामारी के बाद से वो और डिसिप्लेन्ड हो गए हैं और उन्हें नया लाइफस्टाइल पसंद आ रहा है।

ezgif.com gif maker 28 1

इमरान को नहीं पसंद है पार्टी करना

इमरान ने आगे कहा- मैं कभी भी पार्टी का बड़ा फैन नहीं रहा हूं। मुझे नहीं पता क्यों, वो मेरे लिए कुछ नहीं करती हैं। मैं ड्रिंक नहीं करता हूं, ये ही बड़ी प्रॉब्लम है। मैं फिल्म इंडस्ट्री की ज्यादा बात नहीं करता। इमरान ने आगे कहा- वह फिल्म स्क्रीनिंग पर भी नहीं जाते हैं क्योंकि वहां से बाहर आकर आपको तारीफ करनी पड़ती है। मुझे पसंद नहीं आई तो मैं ये नहीं कर सकता हूं। ऐसा नहीं है कि मैं किसी फिल्म से नफरत करने जाता हूं, अगर मैं ऐसा नहीं करूंगा तो क्या होगा? मैं इसके बारे में झूठ नहीं बोल सकता। यह मेरे चेहरे पर दिखता है।

Read more: Imran Khan : इमरान खान और उनकी तीसरी बीबी पर लगा सेक्स रैकेट चलाने का संगीन आरोप, वेलफेर सेंटर की सुपरिटेंडेंट रह चुकी एक महिला ने किया दावा