Bigg Boss 17: अंकिता और विक्की के रिश्ते पर देवोलीना भट्टाचार्जी ने उठाए सवाल, बोलीं- ‘पर्सनल लाइफ की बैंड बजा रहें हो’

0
428
Bigg Boss 17

Bigg Boss 17: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का मोस्ट कंट्रोवर्शियल रियालिटी शो ‘Bigg Boss 17’ इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ हैं। इस सीजन में एंटरटेनमेंट से लेकर जर्नलिज्म, बिजनेस और सोशल मीडिया से जुड़ी हस्तियां शो का हिस्सा बनी हैं। वहीं इस बार सलमान के शो में टीवी स्टार अंकिता लोखंडे शो में अपने पति विक्की जैन  के साथ  नजर आ रही हैं। अंकिता और विक्की जब से शो में आए हैं वह सुर्खियों में बने हुए हैं। अंकिता अक्सर विक्की से शिकायत करती हुई नजर आती हैं।

वही Bigg Boss 17 के हालिया एपिसोड में विक्की और अंकिता के बीच भयंकर लड़ाई हुई। जहां इस मामले पर अब तक फैंस कमेंट कर रहे थे, वहीं अब एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने इसपर रिएक्ट किया है।

ezgif.com gif maker 25

अंकिता और विक्की के बढ़ते जा रहें है फासले

आपको बता दें कि बिग बॉस 17 के घर में हर रोज अंकिता और विक्की के बीच फासले बढ़ रहे हैं। ऐसे में फैंस को लग रहा है कि कहीं खेल के चक्कर में कपल का रिश्ता न बिखर जाए। इसी बीच एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए दोनों के रिश्ते परसवाल उठा दिए हैं। एक्ट्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा-  ‘विक्की भैया के अंदर का अहंकार कहीं उनके पतन की वजह न बन जाए। हालांकि बिग बॉस ने इतना सिर चढ़ाया है तो तान के तो चलेंगे ही।

लेकिन जिस तरह से वो अंकिता लोखंडे के साथ बर्ताव कर रहे हैं।’ देवोलीना भट्टाचार्जी ने आगे कहा- ‘जबसे वो गेम शो में आए हैं उनकी निजी जिंदगी काफी निम्न स्तर पर है। कम शब्दों में अपनी सेल्फिश इंडिविजुएलिटी प्रूव करने के चक्कर में विक्की भैया अपनी पर्सनल लाइफ की बैंड बजा रहे हैं। मुझे अंकिता लोखंडे के लिए बुरा लग रहा है’। बता दें कि बिग बॉस के 15वें सीजन का हिस्सा थीं।

ezgif.com webp to jpg 16

विक्की को लेकर अंकिता ने कही बड़ी बात

गौरतलब है कि हाल ही में बिग बॉस ने विक्की जैन को दिल घर से निकालकर दिमाग में शिफ्ट कर दिया था। पति से अलग होने पर अंकिता लोखंडे काफी उदास थीं। जबकि विक्की काफी एक्साइटेड लग रहे थे। ऐसे में अंकिता को विक्की का ये बर्ताव पसंद नहीं आया और उनकी पति संग बहस हो गई। इस दौरान अंकिता ने यह तक कह दिया कि वे एक ऐसे शख्स से शादी करके पछता रही हैं जिन्हें उनकी परवाह नहीं है।