Bigg Boss 17: बीबी हाउस में नील और ऐश्वर्या की हुई जमकर लड़ाई, नॉमिनेशन को लेकर एक दूसरे पर बरसे एक्टर्स

0
364
Bigg Boss 17

Bigg Boss 17: टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो ‘Bigg Boss 17’ एक और सीजन और एक और धमाके के साथ वापस आ चुका है। इस सीजन में एंटरटेनमेंट से लेकर जर्नलिज्म, बिजनेस और सोशल मीडिया से जुड़ी हस्तियां शो का हिस्सा बनी हैं। आए दिन शो में खूब लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं। वहीं बीते एपिसोड में ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट बीच अन बन दिखने को मिली दोनों के बीच में नॉमिनेशन राउंड को लेकर बहसबाजी हुई। नील ने ऐश्वर्या की टोन और एटीट्यूड को लेकर नाराजगी जाहिर की। हालांकि, वहीं ऐश्वर्या नील की कोई भी बात सुनने के लिए तैयार नहीं थी।

ezgif.com webp to jpg 3

ऐश्वर्या और नील की हुई जमकर लड़ाई

आपको बता दें कि बीते एपिसोड में नील ऐश्वर्या से कहते हैं- तुम गुस्से में ये कर रही हो। तुम दूसरा का गुस्सा मुझ पर निकाल रही हो। तुम देख रही हो कि क्या टोन यूज कर रही हो। बिग बॉस ने हमें कहा कि हमें एक-दूसरे की ताकत बनना है। इस पर ऐश्वर्या रिप्लाई करती है- हमने बाहर भी इस बारे में बातचीत की थी कि अगर कोई सिचुशन आई कि हमें एक-दूसरे को भी नॉमिनेट करना पड़े तो हम वो भी करेंगे।

ezgif.com gif maker 1

नॉमिनेशन को लेकर हुई बहस

इस पर नील आगे कहते है – तुम मुझे नॉमिनेट करो मुझे कोई दिक्कत नहीं है। मुझे नॉमिनेशन से दिक्कत नहीं है। पर तेरे एटीट्यूड से मुझे फर्क पड़ रहा है। क्या तुम मेरे प्वॉइंट को समझ रही हो? फिर ऐश्वर्या कहती हैं- ये ही दिक्कत है। तुम मुझे हमेशा समझाने की कोशिश करते रहते हो। मैं बच्ची हूं क्या? मैं तो समझती नहीं हूं कुछ भी।

इससे पहले भी दोनों के बीच में जमकर झगड़ा हुआ था। उस वक्त दोनों ही बहुत गुस्से में थे। हालांकि, कुछ देर बाद उनका गुस्सा शांत हुआ और दोनों ने एक-दूसरे से बात करके मामले को सुलझाया।