IND vs SL : Rohit Sharma ने अपने एक बयान से चौंकाया, श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले से पहले कही ये बात

0
336
IND vs SL : Rohit Sharma

IND vs SL : विश्व कप में रोहित शर्मा का फॉम शानदार रहा है। इस विश्व कप में भी उन्होनें काफी कमाल की पारी खेली है। उनके बल्ले से निकल रहे रन के साथ साथ उनकी कप्तानी की भी खूब बात की जा रही है। विश्व कप में भारतीय टीम अपने कुछ 6 मैच खेलकर सभी में जीत दर्ज की है। इसमें रोहित शर्मा एक मुख्य खिलाड़ी रहे हैं जिन्होनें भारत को ये जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। इसी बीच भारतीय कप्तान का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें कप्तान खूब हंसते नजर आ रहे हैं। दरअसल, श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले से पहले मुंबई में प्रेस कॉन्फेंस की। इस दौरान प्रेस मैंनेजर रोहित का इंट्रोडक्शन दे रहे थे और पत्रकारों से कह रहे थे कि रोहित शर्मा हमारे साथ है और आप सभी उनसे एक-एक करके सवाल कर सकते हैं, जिसके बाद रोहित खूब हंसते लगते है। हालांकि क्रिकेटर के साथ-साथ सभी पत्रकार भी हंसने लगते है।

IND vs SL : Rohit Sharma ने अपने एक बयान से चौंकाया

एक मैच और सब कुछ बर्बाद – रोहित शर्मा

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रोहित शर्मा ने कई चीजों पर विस्तार से बातचीत की। उन्होनें श्रीलंका के खिलाफ क्या अप्रोच रहने वाली है, इसके बारे में भी बात की। हालांकि, इस दौरान एक सवाल पर कप्तान ने काफी लाजवाब जवाब दिया है। चूंकि, रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर खूब चर्चा हो रही है। इस पर पत्रकार ने एक सवाल किया। इसपर जवाब देते हुए कहा कि एक मैच सबकुछ बर्बाद कर सकता है। उन्होंने कहा- आप स्थिति, स्कोरबोर्ड को पढ़ते हैं और कोशिश करते हैं और सही कदम उठाते हैं। कभी-कभी, चीजें काम करती हैं, कभी-कभी, वे नहीं करतीं। आपको उसके लिए तैयार रहना चाहिए। अगर मैं जानता हूं कि हम जो भी कॉल करते हैं, वह टीम के सर्वोत्तम हित में है, तो यह ठीक है। मैं जानता हूं कि यह सब कैसे काम करता है, एक खराब खेल और मैं एक बुरा कप्तान बन जाऊंगा।

विश्व कप 2023 अब तक एक मैच भी नहीं हारी टीम इंडिया

बता दें कि इस विश्व कप में भारत ही वो टीम रही है जिसने अभी तक एक मैच भी नहीं गवांया है। भारतीय टीम इंडिया अब तक 6 मैच खेल चुकी है, जिसमें उसे सभी में जीत मिली है। भारत में जारी इस टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों ने धुआंधार परफ़ोर्मेंस की है। जहां बल्लेबाजी में विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों का दबदबा रहा, तो वहीं रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी ने गेंदबाजी में मोर्चा संभाला। अब रोहित बिग्रेड टूर्नामेंट का अगला यानी सातवां मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ 02 नवंबर, गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेल रही है। देखना होगा कि भारतीय टीम अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखती है या फिर श्रीलंका इस जीत के रथ को रोक पाने में सक्षम होगा।

ये भी पढ़ें : Gautam Gambhir on Rohit Sharma : गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा के लिए कही ऐसी बात, विराट कोहली के फैंस को लगी मिर्ची