Bigg Boss 17: अभिषेक ने खानजादी संग बढ़ाई नजदीकियां, स्वीमिंग पूल के पास मस्ती करते दिखे एक्टर

0
324
Bigg Boss 17

Bigg Boss 17: टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल रियालिटी शो ‘Bigg Boss’ एक और सीजन और एक और धमाके के साथ वापस आ चुका है। इस सीजन में एंटरटेनमेंट से लेकर जर्नलिज्म, बिजनेस और सोशल मीडिया से जुड़ी हस्तियां शो का हिस्सा बनी हैं। वहीं शो में उडारियां एक्टर ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार भी नजर आ रहें हैं। वहीं हाल ही में शो में पूर्व मिस इंडिया मनस्वी ममगई और ईशा मालवीय के करंट बायफ्रेंड समर्थ जुरेल की वाइल्ड कार्ड एंट्री हो चुकी हैं। समर्थ के घर में आने के बाद अभिषेक पूरी तरह टूट गए थे।

वो फूटफूट कर रोने लगे। अभिषेक ईशा से दूर नहीं रह पा रहे थे। लेकिन वो धीरे-धीरे खुद को संभाल रहे हैं. सोमवार के एपिसोड में समर्थ और अभिषेक के बीच में काफी झगड़ा देखने को मिला था।

Bigg Boss 17

खानजादी संग भढ़ रहीं है भिषेक की नजदीकियां

आपको बता दें कि बीते एपिसोड में अब कहानी में नया ट्विस्ट आ गया है। दरअसल, अभिषेक खानजादी के साथ कनेक्ट कर रहे हैं। अभिषेक और खानजादी का नया कनेक्शन बंता दिख रहा है। वहीं इस वीडियो में अभिषेक खानजादी के साथ टाइम स्पेंड करते नजर आ रहे हैं। वो स्वीमिंग पूल में मस्ती करते दिखे। इसके अलावा उन्होंने खानजादी को हाथ पर किस भी किया, जिससे ईशा कुछ ज्यादा खुश नहीं नजर आ रही हैं। वहीं अब ये दिखना बेहद दिलचस्तप होगा कि शो में आगे क्या नया टविस्ट आएगा।

Bigg Boss 17

ईशा ने अभिषेक पर लगाए थे कई गंभीर आरोप

गौरतलब है कि अभिषेक और ईशा ने जब एंट्री ली थी तो दोनों के बीच में काफी मनमुटाव देखने को मिले थे। दरअसल, अभिषेक और ईशा रिलेशनशिप में थे, लेकिन दोनों के बीच में चीजें ठीक नहीं रही और दोनों अलग हो गए थे। ईशा ने अभिषेक पर कई संगीन आरोप लगाए थे। ईशा ने फिजिकल वायलेंस के आरोप लगाए थे।

शो में जब दोनों की एंट्री हुई थी तो दोनों को सलमान खान के सामने लड़ते देखा गया था। ईशा ने तो अभिषेक को एक्स बॉयफ्रेंड तक मानने से इंकार कर दिया था। ईशा का कहना था कि वो अभिषेक की अच्छी दोस्त थी। हालांकि, घर के अंदर उन्होंने धीरे-धीरे ये स्वीकारा कि वो अभिषेक के साथ रिलेशनशिप में रही थी।