Bigg Boss 17: बीबी हाउस में समर्थ-अभिषेक के बीच हुई जमकर लड़ाई, ईशा की वजह से भिड़े दोनों एक्टर

0
380
Bigg Boss 17

Bigg Boss 17: टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो ‘Bigg Boss’ एक और सीजन और एक और धमाके के साथ वापस आ चुका है। इस सीजन में एंटरटेनमेंट से लेकर जर्नलिज्म, बिजनेस और सोशल मीडिया से जुड़ी हस्तियां शो का हिस्सा बनी हैं। वहीं शो में उडारियां एक्टर ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार भी नजर आ रहें हैं। वहीं हाल ही में शो में पूर्व मिस इंडिया मनस्वी ममगई और ईशा मालवीय के करंट बायफ्रेंड समर्थ जुरेल की वाइल्ड कार्ड एंट्री हो चुकी हैं। समर्थ के शो में आते ही घर का महौल ही बदल गया है।

उनकी एंट्री के बाद से शो में खूब हंगमा हो रहा है। अभिषेक और उनके बीच में भी लड़ाई होती दिख रही है। शो के लेटेस्ट एपिसोड में समर्थ अभिषेक पर भड़कते दिख रहे हैं।

hgghtfftr

समर्थ-अभिषेक के बीच हुई घमासान लड़ाई

आपको बता दें कि बीते एपिसोड में अभिषेक समर्थ के पास आते हैं और कहते हैं कि क्या बात करनी है तुझे। तो समर्थ कहते हैं कि तू ईशा को क्या एहसास करवाना चाहता है। तूने ईशा को क्यों बोला कि वो 2 महीने में मूवऑन कैसे कर गई अगर वो प्यार करती थी तो। तुझे क्या वो चाहे एक दिन में मूवऑन करे। उसकी मर्जी है वो कभी भी करें। अभी वो मेरे साथ है, तुझे समझ में आया। मुझे बुरा लगा कि तुने उसे ऐसे बोला। वो यहां पर हक से रह सकती है। तुम ऐसी हरकतें करोगे तो तुम्हारे साथ कोई नहीं रहेगा। औरतों की इज्जत करना सीखो।

हाथ उखाड़ दुंगा तेरा। आंखें नोच लूंगा। इसके बाद अभिषेक भी गुस्से में आ जाते हैं। दोनों के बीच में काफी लड़ाई होती है। सभी घरवाले उन्हें बचाने की कोशिश करते हैं।

ezgif.com gif maker 44 1

अभिषेक ने ईशा को लेकर कही थी बड़ी बात

गौरतलब है कि हाल ली में अभिषेक ने विक्की से बात करतें हुए इस बात का खुलासा किया था कि मुझे से पहले उड़ारिया में एक लड़का था उसके साथ तीन महीने के लिए, फिर मैं आया ईशा की लाइफ में और अब समर्थ ये सुन विक्की कहते हैं कि- उसका सब के साथ यही ग्राफ है। वहीं आपको बता दें कि शो में जब समर्थ की एंट्री हुई थी तब ईशा ने उन्हें बॉयफ्रेंड मानने से इंकार कर दिया था। हालांकि, फिर बाद में अपनी गलती मानी।