Kangana Ranaut : कंगना रनौत ने तापसी पन्नु को कहा था बी ग्रेड हिरोइन, एक्ट्रेस ने सालों बाद दी सफाई

0
379
Kangana Ranaut

Kangana Ranaut: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस कंगना रनौत आए दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं। कंगना अक्सर इंडस्ट्री के तमाम सेलेब्स पर तंज कसती नजर आती हैं। कंगना बेबाक अंदाज लोगों को बेहद पसंद आता हैं। वहीं कंगना की फिल्म ‘तेजस’ आज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी हैं। एक्ट्रेस ने फिल्म का जबरदस्त प्रमोशन भी किया है वहीं प्रमोशन  के दौरान एक्ट्रेस ने अपने पुराने विवाद पर भी खुलकर बात की। कंगना ने बताया कि आखिर क्यों वह तापसी पन्नु और स्वरा भास्कर से खफा है।

ezgif.com gif maker 33 1

तापसी पन्नु को लेकर कंगना रनौत ने कही बड़ी बात

आपको बता दें कि हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान कंगना ने सालों बाद खुलासा किया कि आखिर क्यों उन्होंने तापसी को बी ग्रेड एक्ट्रेस बताया था। कंगना कहती हैं कि ‘जब साल 2016 में तापसी को सफलता मिली तो उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि कंगना को डबल फिल्टर की जरूरत है। तापसी की इन बातों पर मैंने तो जवाब देना सही नहीं समझा लेकिन मेरी बहन रंगोली ने उन्हें करारा जवाब दिया। उसने कहा कि तापसी वो फिल्में कर रही हैं जो कंगना कब का छोड़ चुकी हैं। वह स्टाइल भी कंगना का ही कॉपी करती हैं।’ कंगना आगे कहती हैं कि ‘तापसी मेरे से उम्र में बड़ी हैं और उन्हें ऐसे नहीं कहना चाहिए था।’

ezgif.com gif maker 32

स्वरा को पसंद करती थी कंगना

गौरतलब है कि  स्वरा बास्कर के बारे में बात करते हुए कंगना ने कहा कि ‘मैंने तनु वेड्स मनु के दौरान हम दोनों बहुत अच्छे दोस्त थे। वे पूरे दिन मेरा हाथ पकड़ कर घूमा करती थीं। मैंने एक बार उनका हेयरस्टाइल भी बनाया था। लेकिन फिर अचानक उन्हें मुझसे दिक्कत होने लगी।’ कंगना आगे कहती हैं कि ‘जो लोग ज्यादा लिबरल और टॉलोरेंट हो जाते हैं उन्हें दूसरों के पॉइंट ऑफ व्यू पसंद नहीं करते।’