Gauahar Khan : गौहर खान ने अपनी डेब्यू फिल्म को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा – “अगर ‘रॉकेट सिंह’ को आज रिलीज किया जाता…”

0
372
Gauahar Khan

Gauahar Khan: टीवी और सिनेमा जगत की फेसम एक्ट्रेस गौहर खान इन दिनों अपनी मदरहूड एन्जॉय कर रही हैं। हाल ही में गौहर ने अपने बेटे को जन्म दिया था, जिसके बाद से ही वो पति जैद दरबार और बेटे संग क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। इसके बावजूद भी एक्ट्रेस अपने फैंस के साथ अपनी पल-पल की अपडेट साझा करना नहीं भूलती हैं। इस बीच अब हाल ही में Gauahar Khan ने अपनी डेब्यू फिल्म ‘रॉकेट सिंह’ को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। इसके साथ ही उन्होंने उस फिल्म के हीरो और बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर को लेकर भी कई बात की है।

Gauahar Khan

Gauahar Khan ने अपनी डेब्यू फिल्म को लेकर कही ये बात

आपको बता दें कि Gauahar Khan की डेब्यू फिल्म ‘रॉकेट सिंह’ साल 2009 में रिलीज हुई थी। शिमित अमीन द्वारा निर्देशित फिल्म में रणबीर कपूर लीड मेल कैरेक्टर के रुप में नजर आए थे। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई थी। ऐसे में इसपर बात करते हुए गौहर ने कहा कि, ‘अगर रणबीर कपूर की फिल्म ‘रॉकेट सिंह’ आज सिनेमाघरों में रिलीज होती तो वह अगली सुपरस्टार होतीं’! इसके साथ ही उन्होंने फिल्म में रणबीर कपूर के किरदार की भी जमकर तारीफ की।

Gauahar Khan

Gauahar Khan ने कही ये बात

बता दें कि Gauahar Khan ने फिल्म को लेकर बात करते हुए कहा, ‘अगर ‘रॉकेट सिंह’ को आज रिलीज किया जाता, तो मुझे लगता है कि जिस तरह की फिल्म थी, जिस तरह का लेखन था, और जिस तरह के कलाकार थे, उसे देखते हुए यह सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होती। यह फिल्म अपने समय से काफी पहले आई थी और उस समय इंडस्ट्री ऐसी फिल्म के लिए तैयार नहीं थी।’

ये भी पढ़े: Sanjeev Kumar: कई हसीनाओं संग अफेयर होने के बाद भी क्यों कुंवारे रहे संजीव कुमार, जानें पूरी कहानी

गौहर को नहीं मिला अबतक उनका हक

Gauahar Khan ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा कि, ‘रॉकेट सिंह’ एक साधारण, लेकिन मजबूत फिल्म थी, उसे संभवतः उस वर्ष सभी पुरस्कार जीतने चाहिए थे। हालांकि, मुझे सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए नामांकन मिला, और एक पुरस्कार भी मिला। अगर यह आज रिलीज होती, तो शायद मैं अगली सुपरस्टार होती, लेकिन मैं यह भी मानती हूं कि सबकुछ अच्छे के लिए होता है।’

Gauahar Khan

गौहर खान ने की रणबीर कपूर की तारीफ

इसके अलावा Gauahar Khan ने रणबीर कपूर की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि, ‘मैं उनसे प्यार करती हूं। मुझे लगता है कि ‘बर्फी’ उनकी अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्म है। मैं वास्तव में उनके लिए खुश हूं क्योंकि आखिरकार उन्हें वह सफलता मिल रही है, जिसके वे हकदार हैं, न केवल एक अभिनेता के रूप में बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी। मैं सचमुच मानती हूं कि वह एक शानदार अभिनेता हैं।’