Ganapath : रिलीज के पहले दिन टाइगर श्रॉफ की फिल्म का हुआ बुरा हाल, किया इतने करोड़ का कारोबार

0
358
Ganapath

Ganapath: बॉलीवुज इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी फिल्म ‘Ganapath’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस फिल्म में टाइगर के साथ कृति सेनन लीड रोल में नजर आ रही हैं। फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आज ये इंतजार खत्म हो गया है और गणपत सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को फिलहाल पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है।

फैंस को भी टाइगर की ये फिल्म पसंद आ रही है। हर बार की तरह ‘Ganapath’ में भी टाइगर का जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा है। जहां फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है वहीं एडवांस बुकिंग में ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। अब फिल्म का पहले दिन का अर्ली कलेक्शन सामने आ गया है।

Ganapath

रिलीज के पहले दिन ‘Ganapath’ ने किया इतने करोड़ का कारोबार

आपको बता दें कि ‘Ganapath’ में कृति और टाइगर के साथ अमिताभ बच्चन भी अहम किरदार निभाते नजर आए हैं। इस फिल्म को पांच भाषाओं में रिलीज किया गया है। गणपत हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हुई है। हालांकि साउथ में इस फिल्म का कुछ खास कलेक्शन नहीं होने वाला है क्योंकि विजय की लियो रिलीज हुई है।

Ganapath

ये भी पढ़ेSunil Dutt: सुनील दत्त ने नहीं हटाने दिया था नरगिस का लाइफ सपोर्ट सिस्टम, डॉक्टर्स से कह दी थी बड़ी बात

वहीं टाइगर और कृति की ‘Ganapath’ से पहले दिन अच्छा कलेक्शन करने की उम्मीद की जा रही थी। मगर ऐसा हो नहीं पाया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गणपत ने पहले दिन सिर्फ 4 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म की शुरुआत स्लो हुई है. ये वीकेंड पर अच्छी कमाई कर सकती है।

ezgif.com webp to jpg 10 1

‘यारियां 2’ के साथ ‘Ganpath’ का हुआ क्लैश

गौरतलब है कि टाइगर की फिल्म ‘Ganpath’ की टक्कर दिव्या खोसला कुमार की फिल्म ‘यारियां 2’ से हुई है। ‘यारियां 2’ भी आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में दिव्या के साथ मीजान जाफरी पर्ल वी पुरी अहम किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। वहीं गणपत की बात करें तो इसे विकास बहल ने डायरेक्ट किया है। वहीं वासु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और विकास बहल ने प्रोड्यूस किया है।