Bigg Boss 17: ‘बिग बॉस 17’ के घर में छलके अभिषेक कुमार के आंसू, रिलेशनशिप को लेकर को लेकर हुए इमोशनल

0
284
Bigg Boss 17

Bigg Boss 17: टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो ‘Bigg Boss 17’ एक और सीजन और एक और धमाके के साथ वापस आ चुका है। इस सीजन में एंटरटेनमेंट से लेकर जर्नलिज्म, बिजनेस और सोशल मीडिया से जुड़ी हस्तियां शो का हिस्सा बनी हैं। धमाकेदार ग्रैंड प्रीमियर के बाद सभी कंटेस्टेंट घर के अंदर भी पहुंच चुके हैं और पहुंचते ही घर में हंगामों की शुरूआत भी हो चुकी है। वहीं  उडारियां फेम एक्टर अभिषेक कुमार भी ‘Bigg Boss 17’ में नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़े: Raj Kapoor: जब राज कपूर ने भरी पार्टी में राजकुमार को कह दिया था ‘हत्यारा’, ऐसे हुई थी हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी दुश्मनी की शुरुआत

Bigg Boss 17 में पहले दिन से ही उनकी एग्रेसिव पर्सनैलिटी देखने को मिल रही है। वो बात-बात पर भड़क जा रहे हैं। घर में कई सदस्यों के साथ उनका झगड़ा हो चुका है। यहां तक कि बिग बॉस उन्हें एग्रेसिव बिहेवियर की वजह से वॉर्निंग तक दे चुके हैं। हालांकि, अब यूजर्स को अभिषेक का इमोशनल साइड भी देखने को मिलेगा। वहीं बीते एपिसोड में अभिषेक बहुत इमोशनल नजर आ रहे हैं। दरअसल, अभिषेक एक्ट्रेस ईशा मालवीय संग अपने लव-हेट रिलेशनशिप को लेकर बात कर रहे होते हैं।

Bigg Boss 17

रिलेशनशिप को लेकर ‘Bigg Boss 17’ के घर में अभिषेक हुए इमोशनल

आपको बता दें कि बीते एपिसोड में अभिषेक अपने दिल की बात मुनव्वर से शेयर करते हुए इमोशनल हो जाते हैं। अभिषेक कहते हैं- अभी वो तुम्हारे सामने है और तुम्हे पता है कि अगर तुम उसके साथ हुए तो तुम पागल हो जाओगे और अगर तुम उससे दूर हुए तो…कभी-कभी बहुत हर्ट होता है। मुझे समझ नहीं आ रहा कि मैं उस चीज को कैसे हैंडल करूं। मुझे उस चीज का बुरा लग रहा है कि मैं इस चीज को स्वीकार भी नहीं कर पा रहा हूं और न ही निकल पा रहा हूं।

Bigg Boss 17

उडारियां से शुरू हुआ था दोनों के बीच प्यार का सिलसिला

गौरतलब है कि ईशा और अभिषेक को शो उडारियां में देखा गया था। इस शो के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए। दोनों कथित तौर पर रिलेशनशिप में भी थे। हालांकि ईशा इससे इनकार करती आई हैं। अब दोनों के बीच का रिश्ता ठीक नहीं है। सलमान खान के सामने भी दोनों के बीच में काफी झगड़ा हुआ था। दोनों ने एक-दूसरे पर कई आरोप लगाए थे।