Bigg Boss 17 : ‘बिग बॉस 17’ में जाने वाले पहले कपल की वीडियो आई सामने, रोमांस से भरपुर नजर आया ये शानदार जोड़ा

0
372
Bigg Boss 17
Bigg Boss 17

Bigg Boss 17: टीवी का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस का हर सीजन काफी चर्चा में रहता है। वहीं अब ‘Bigg Boss 17’ के शुरू होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सलमान खान द्वारा होस्ट किये जाने वाले इस शो की काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है। वहीं 15 अक्टूबर से टेलीविजन स्क्रीन पर आने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस विवादित रियलिटी शो के लॉन्च से पहले, निर्माता उत्साह बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं और बैक-टू बैक प्रोमो रिलीज कर रहे हैं।

Bigg Boss 17

‘Bigg Boss 17’ के पहले कपल की वीडियो आई सामने

आपको बता दें कि बिग बॉस हाउस की एक झलक शेयर करने से लेकर सलमान खान की एक झलक देने तक, शो निर्माताओं ने दर्शकों को अपनी सीटों से बांधे रखा है। अब, कुछ देर पहले, कलर्स टीवी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर ‘Bigg Boss 17’ का एक नया प्रोमो शेयर किया और कंटेस्टेंट की एक झलक दिखाई। निर्माताओं ने ‘Bigg Boss 17’ में दिखाई देने वाले पहले कपल की वीडियो शेयर की।

Bigg Boss 17

ये भी पढ़े: Madhubala : अभिमान और घमंड की लड़ाई में टूट गया था दिलीप कुमार और मधुबाला का रिश्ता, बिछड़ गए थे सलीम और अनारकली

इस प्रोमो में, हम एक कपल को एक रोमांटिक गाने पर डांस करते हुए देखते हैं। इस प्रोमो के कैप्शन में लिखा है, “ना फेर पाओगे नजर, कुछ ऐसा होगा इस जोड़ी का आपके सामने। तो बताओ, कौन है ये जोड़ी नंबर 1? देखिए बिग बॉस 17, 15 अक्टूबर से, सोम-शुक्र रात 10 बजे और शनिवार-रविवार रात 9 बजे सिर्फ़ कलर्स पर।

Bigg Boss 17

रोमांस से भरपूर है वीडियो

गौरतलब है कि ये पहली जोड़ी और कोई नहीं बल्कि अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन हैं। जो कि रोमांटिक डांस से फैंस का दिल चुरा रहे हैं। इस कपल को देखकर हर किसी ने पहचान लिया कि ये सबकी फेवरेट टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे हैं। अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के अलावा ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट, ईशा मालवीय, मुनव्वर फारुकी जैसे सेलेब्स के सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो में आने वाले हैं।