Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 की कंटेस्टेंट लिस्ट में शामिल हुआ एक और टीवी एक्टर का नाम, अनुपमा छोड़ सलमान के शो में नजर आएंगे ये अभिनेता

0
344
Bigg Boss 17
Bigg Boss 17

Bigg Boss 17: टीवी का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस का हर सीजन काफी चर्चा में रहता है। वहीं अब ‘बिग बॉस 17’ के शुरू होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सलमान खान द्वारा होस्ट किये जाने वाले इस शो की काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है। वहीं हाल ही में मेकर्स ने सलमान खान के साथ शो का नया प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें सलमान शो के रिलीज डेट का खुलासा करते नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस बार बिग बॉस के घर में कपल और सिंगल की थीम देखने को मिलेगी। हालांकि अभी कंटेस्टेंट की फाइनल लिस्ट का खुलासा नहीं किया गया है। वहीं अब इस लिस्ट में एक और नाम शामिल हो रहा है जो अनुपमा शो के एक एक्टर का है।

ezgif.com webp to jpg 19

समर की होगी बिग बॉस 17 में एंट्री

आपको बात दें कि अनुपमा में इन दिनों समर की मौत का प्लॉट चल रहा है। शो में समर का रोल सागर पारेख निभा रहे थे। समर के रोल के एंड के साथ ही उन्होंने शो को अलविदा कह दिया है। इसी बीच खबरें हैं कि बिग बॉस के मेकर्स ने सागर पारेख को अप्रोच किया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ‘अनुपमा के बाद सागर पारेख को बिग बॉस का इम्पॉर्टेंट कैंडिडेट माना जा रहा है। बिग बॉस के मेकर्स की सागर पारेख के साथ बातचीत चल रही है।’ हालांकि, अभी तक ये कंफर्म नहीं हुआ है कि सागर शो में नजर आएंगे या नहीं। लेकिन फैंस उन्हें बिग बॉस में देखने के लिए बहुत एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

ezgif.com gif maker 42

ये कंटेस्टेंट हो सकते है बिग बॉस 17 की हिस्सा

गौरतलब है कि कपल्स में से अंकिता लोखंडे-विक्की जैन, ऐश्वर्या शर्मा-नील भट्ट, कंवर ढिल्लों-एलिस कौशिक का नाम सामने आ रहा है। वहीं सिंगल्स में शैलेश लोढ़ा, जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल, दिव्यांका त्रिपाठी दहिया, मोनिका भदोरिया, मनीषा रानी, ​​पूजा भट्ट, सुमेध मुदगलकर, मल्लिका सिंह, अरिजीत तनेजा, संदीप सिकंद, विवियन डीसेना के जाने को लेकर अपडेट सामने आई है।