Vicky Kaushal : इस वजह से कैटरीना संग काम नहीं करना चाहते विक्की कौशल, एक्टर ने किया बड़ा खुलासा

0
366
Vicky Kaushal
Vicky Kaushal

Vicky Kaushal: बॉलीवुड इंडस्ट्री के क्यूट में से एक विक्की कौशल और कैटरीना आए दिन सुर्खियों में छाए रहते हैं। शादी के बाद से यह कपल एक-दूसरे के साथ अच्छी बॉन्डिंग के लिए जाना जाता है। दोनों की जोड़ी फैंस बेहद पसंद करते हैं। वहीं विक्की भी कैटरीना पर अक्सर अपना प्यार लुटाते नजर आते हैं। वे अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर करते हैं जिसमें विक्की-कैटरीना को कपल गोल्स देते देखा जाता है।

विक्की और कैटरीना की शादी के बाद से फैंस उनकी केमिस्ट्री को ऑन स्क्रीन भी देखना चाहते हैं। वहीं अब विक्की कौशल ने बताया कि उन्हें कैटरीना को साथ में फिल्में करने के लिए कई ऑफर्स मिले हैं, लेकिन उन्होंने अभी कोई भी ऑफर स्वीकार नहीं किया।

thhtrrht

ये भी पढ़े: Meena Kumari : मीना कुमारी से शादी करना चाहते थे उन्हीं के सौतेले बेटे, कहा था – “काश मैं इतना छोटा नहीं होता…”

इस वजह से कैटरीना के साथ काम नहीं करना चाहते विक्की

आपको बता दें कि हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान विक्की कौशल ने कहा, ‘हां, हमें साथ में फिल्में करने के लिए ऑफर मिले हैं। लेकिन सही चीज वो है आप फिल्म में तब कास्ट हो जब उस रोल में फिट हो रहे हों। इसलिए नहीं कि फैंस उन दो लोगों को साथ देखना चाह रहे हैं।’ वहीं इन दिनों विक्की कौशल फिल्म द ग्रेट इंडियन फैमिली में नजर आ रहें हैं। इस फिल्म में वो मानुषी छिल्लर के अपोजिट रोल में है। वहीं अब वो सैम बहादुर में नजर आएंगे। इस फिल्म में फातिमा सना शेख, शनाया मल्होत्रा जैसे स्टार्स दिखेंगे।

ezgif.com webp to jpg 9 1

‘टाइगर 3’ में नजर आएंगी कैटरीना

वहीं कैटरीना कैफ के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही  फिल्म टाइगर 3 में नजर आने वाली हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है। इस फिल्म में सलमान खान लीड रोल में हैं। इसके अलावा कैटरीना मैरी क्रिसमस में नजर आएंगी। बता दें कि पिछली बार कैटरीना को फोन भूत में देखा गया था। इस फिल्म में ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी लीड रोल में थे। ये फिल्म चल नहीं पाई थी। फिल्म को अच्छे रिव्यू नहीं मिले थे।