Bigg Boss 17: ‘बिग बॉस 17’ का हिस्सा बनेंगे अर्जुन बिजलानी! ये एक्टर्स भी हो सकते है बीबी हाउस का हिस्सा

0
400
Bigg Boss 17
Bigg Boss 17

Bigg Boss 17: टीवी का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस का हर सीजन काफी चर्चा में रहता है। वहीं अब ‘बिग बॉस 17’ के शुरू होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सलमान खान द्वारा होस्ट किये जाने वाले इस शो की काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है। वहीं हाल ही में मेकर्स ने सलमान खान के अलग-अलग धांसू लुक के साथ शो का प्रोमो भी जारी कर दिया है।

कहा जा रहा है कि इस बार बिग बॉस के घर में कपल और सिंगल की थीम देखने को मिलेगी। हालांकि अभी कंटेस्टेंट की फाइनल लिस्ट का खुलासा नहीं किया गया है। वहीं अब इस लिस्ट में एक और एक्टर का नाम जुड़ जरा हैं जो अर्जुन बिजलानी का हैं।

Bigg Boss 17

क्या अर्जुन बिजलानी  होंगे ‘Bigg Boss 17’ का हिस्सा?

आपको बता दें कि अर्जुन बिजलानी इन दिनों इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन 10 को होस्ट कर रहे हैं, लेकिन अब ऐसी चर्चा है कि बिग बॉस 17 के घर में अर्जुन एंट्री ले सकते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक अर्जुन बिजलानी से ‘बिग बॉस सीजन 17’ में कंटेस्टेंट बनने के लिए संपर्क किया गया है। हालांकि ये भी खबर है कि अर्जुन ने अभी तक इस पर कोई भी सहमति नहीं दी है।

ये भी पढ़े: Rajesh Khanna : जब राजेश खन्ना के अफेयर से तंग आकर घर छोड़कर चली गई थीं डिंपल कपाड़िया, ये एक्ट्रेस थी वजह

रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि मेकर्स 2-3 दिनों के अंदर अर्जुन के जवाब का इंतजार करेंगे। खैर, अगर एक्टर बिग बॉस में जाने के लिए सहमत होते हैं तो अर्जुन को पहली बार इस घर में देखना दिलचस्प होगा। बता दें कि अर्जुन ने कई रियलिटी शो जैसे झलक दिखला जा 9, खतरों के खिलाड़ी 11 का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने खतरों के खिलाड़ी 11 की ट्रॉफी भी अपेन नाम की थी इसके अलावा अर्जुन ने कई रियलिटी शो जैसे डांस दीवाने, इंडियाज गॉट टैलेंट 9, रविवार विद स्टार परिवार, स्प्लिट्सविला 14 और भी कई शोज को होस्ट किया हुआ है।

hdhtth

ये सेलेब्स भी बीबी हाउस में आ सकते है नजर

बिग बॉस 17 का प्रोमो हाल ही में जारी किया गया था जहां शो को लेकर सलमान खान ने कहा था कि इस बार का गेम जो ‘दिल, दिमाग और दम’ पर आधारित होगा। हाल ही में अंकिता लोखंडे ने ये भी खुलासा किया कि वह बिग बॉस 17 में नजर आएंगी। हालांकि, अभी तक ये साफ नहीं हुआ कि उनके पति विक्की जैन भी शो का हिस्सा होंगे या नहीं।