Jennifer Mistry : जेनिफर मिस्त्री ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, बोलीं- ‘इतना ही जज करना होतो जज की कुर्सी पर बैठ जाओ’

0
313
Jennifer Mistry
Jennifer Mistry

Jennifer Mistry: टीवी का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाले शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ बीते लंबे समय से सुर्खियों में छाया हुआ है। शो के एक्टर्स ने शो के प्रोड्यूसर आसित कुमार मोदी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं शो में मिसेज सोड़ी का किरदारल निभाने वाली एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री ने खुलासा किया है कि असित मोदी पर के खिलाफ शिकायत करने के बाद उन्हें काफी कुछ झेलना पड़ा रहा है।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सेट पर काम करने की स्थिति के बारे में जेनिफर के साहसिक खुलासे के बाद, बहुत से लोगों ने उनका सपोर्ट किया, हालांकि, इसके बाद से कई लोग उन्हें जज भी कर रहे हैं। अब जेनिफर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उन सभी लोगों के लिए करारा जवाब दिया है जो उन्हें जज कर रहे थे।

Jennifer Mistry

ये भी पढ़े: Sheezan Khan : ‘बिग बॉस 17’ में नजर आएंगे शिजान खान! एक्टर ने किया बड़ा खुलासा

Jennifer Mistry ने हेटर्स  को दिया करारा जवाब

आपको बता दें कि जेनिफर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर उन लोगों को जवाब दिया है जो पूरे विवाद के बाद उन्हें जज कर रहे हैं। वीडियो में जेनिफर हेटर्स को करारा जवाब देते हुए कहती हैं, ‘अगर इतना जज करना है तो जज की कुर्सी पर बैठ जाओ’। जेनिफर के दावों के अलावा यह शो कई और भी विवादों के कारण भी काफी समय से सुर्खियां बटोर रहा है। शो में शैलेश लोढ़ा द्वारा निभाए गए सबसे अहम किरदार में से एक मेहता साहब की विदाई देखी गई। निर्माताओं ने मिस्टर मेहता की भूमिका को दोबारा निभाने के लिए सचिन श्रॉफ को चुना। दिशा वखानी द्वारा अभिनीत दया बेन की वापसी की चर्चा आज भी होती है।

ezgif.com gif maker 9 1

इन एक्टर्स ने अचानक छोड़ा शो

इस शो में टप्पू का किरदार निभाने वाले राज अनादकट भी अचानक शो से बाहर हो गए। अभिनेता नितीश भुलानी को अब नए टप्पू के रूप में चुना गया है। यह किरदार पहले भव्या गांधी ने निभाया था। इसके अलावा नेहा मेहता, मोनिका भदोरिया और प्रिया आहूजा राजदा जैसे कई कलाकार भी शो से बाहर हो गए हैं।