Gautam Gambhir Met Shah Rukh Khan : गौतम गंभीर ने शाहरुख खान से की मुलाकात, केकेआर में शामिल हो सकते हैं गंभीर

0
433
Gautam Gambhir Met Shah Rukh Khan
Gautam Gambhir Met Shah Rukh Khan

Gautam Gambhir Met Shah Rukh Khan : बॉलीवुड किंग शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की हाल ही में रिलीज हुई ‘जवान’ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। भारत में जवान फिल्म को खूब पसंद किया जा रहा है और फिल्म ने अभी तक 518..28 करोड़ की कमाई भी कर ली है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो जवान ने दुनियाभर में 900.6 करोड़ की कमाई कर ली है। इसी बीच भारत के पूर्व स्टार बल्लेबाज गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने शाहरुख खान से मुलाकात की। जिसकी फोटो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

गंभीर ने इंस्टाग्राम पर शेयर की मुलाकात की तस्वीर

दरअसल, गंभीर ने इंस्टाग्राम पर शाहरुख के साथ मुलाकात की अपनी एक नई फोटो शेयर की है। तस्वीर में गंभीर और शाहरुख काले जोड़े में दिख रहे हैं। गंभीर ने कैप्शन में लिखा, “वह सिर्फ बॉलीवुड के राजा नहीं बल्कि दिलों के राजा हैं। जब भी हम मिलते हैं मैं असीम प्यार और सम्मान के साथ वापस जाता हूं। आपसे सीखने के लिए बहुत कुछ है। बस सर्वश्रेष्ठ ❤️❤️ SRK @iamsrk।”

Gautam Gambhir Met Shah Rukh Khan
Gautam Gambhir Met Shah Rukh Khan

शाहरुख खान से है गंभीर का पुराना नाता

इस मुलाकात की तस्वीर के बाद एक बात काफी चर्चा मे है कि कहीं गौतम केकेआर जो कि शाहरुख खान की फ्रेंचाइजी है, उसका हिस्सा तो नहीं बनने वाले है। गौरतलब है कि कुछ महीने पहले ये खबर सामने आई थी कि गंभीर लखनऊ की मेंटर का पद छोड़ अपनी पुरानी टीम केकेआर के साथ काम करेंगे। आपको बता दें गौतम गंभीर इंडियन प्रीमियर लीग में लंबे समय तक शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए बतौर कप्तान खेल चुके हैं। उनकी कप्तानी में ही कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने दो बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। हालांकि अब गौतम गंभीर क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं।

Gautam Gambhir : क्या LSG को छोड़ने वाले हैं मेंटर गौतम गंभीर, केकेआर के साथ बढ़ाई नजदीकियां