Vicky Kaushal : कटरीना के साथ लड़ाई होने पर एक्ट्रेस को कैसे मनाते है विक्की कौशल, गलती ना होने पर भी मानते है गलती

0
339
Vicky Kaushal
Vicky Kaushal

Vicky Kaushal: बॉलीवुड इंडस्ट्री के क्यूट में से एक विक्की कौशल और कैटरीना आए दिन सुर्खियों में छाए रहते हैं। शादी के बाद से यह कपल एक-दूसरे के साथ अच्छी बॉन्डिंग के लिए जाना जाता है। दोनों की जोड़ी फैंस बेहद पसंद करते हैं। वहीं विक्की भी कैटरीना पर अक्सर अपना प्यार लुटाते नजर आते हैं। वे अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर करते हैं जिसमें विक्की-कैटरीना को कपल गोल्स देते देखा जाता है। वहीं विक्की कौशल ने हाल ही में खुलासा किया है कि जब उनकी और कैटरीना की लड़ाई होती है तो वे उन्हें कैसे मनाते हैं।

ezgif.com gif maker 5 1

गलती ना होने पर भी गलती मानते है Vicky Kaushal

आपको बता दें कि हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान जब विक्की से पूछा गया कि जब उनकी और कटरीना की लड़ाई होती है तो वो उन्हें कैसे मनाते है, इस बात का जवाब देते हुए विक्की ने बताया कि, ‘कभी-कभी मैं तब भी गलती मान लेता हूं जब मेरी गलती नहीं होती है। नाटक किसे चाहिए यार, गलती मान लेने से जिंदगी आसान हो जाती है।

ये भी पढ़े: Rajesh Khanna : जब राजेश खन्ना के अफेयर से तंग आकर घर छोड़कर चली गई थीं डिंपल कपाड़िया, ये एक्ट्रेस थी वजह

विक्की ने आगे बताया कि किसी एक्ट्रेस से शादी करने के अपने फायदे और नुकसान होते हैं। उन्होंने कहा, एक ही पेशे से होने की वजह से वे एक-दूसरे के शेड्यूल को समझते हैं और प्रोफेशनल बन सकते हैं। लेकिन बिजी शूटिंग शेड्यूल के चलते उन्हें एक-दूसरे के साथ बिताने के लिए कम वक्त मिल सकता है।’

dnhbtgtffny

विक्की इन फिल्मों में आएंगे नजर

वहीं विक्की कौशल के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर जल्द ही कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ में नजर आने वाले हैं। उनकी ये फिल्म 22 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए पूरी करह तैयार है। इसके बाद वे ‘सैम बहादुर’ में दिखाई देंगे। वहीं कैटरीना की बात करें तो वो सलमान खान के साथ ‘टाइगर 3’ में नजर आएंगी, जो दिवाली पर रिलीज होगी।