Kangana Ranaut: कंगना रनौत ने प्रकाश राज पर किया पलटवार, अमित शाह को लेकर एक्टर ने किया था विवादित पोस्ट

0
310
Kangana Ranaut
Kangana Ranaut

Kangana Ranaut: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस कंगना रनौत आए दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं। कंगना अक्सर इंडस्ट्री के तमाम सेलेब्स पर तंज कसती नजर आती हैं। कंगना बेबाक अंदाज लोगों को बेहद पसंद आता हैं। वहीं हाल ही में हिंदी दिवस के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हिंदी के महत्व का बखान किया था और हिंदी को देश को एकजुट करने वाला बताया था।

वहीं केंद्रीय मंत्री का ये बयान साउथ एक्टर प्रकाश राज को पसंद नहीं आया। अमित शाह के इस बयान पर प्रकाश राज ने सवाल खड़े कर दिए। जिसके बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने प्रकाश राज को पलटकर जवाब दिया है।

Kangana Ranaut

अमित शाह के बयान पर प्रकाश राज ने खड़े किए थे सवाल

आपको बता दें कि हिंदी दिवस के मौके पर अमित शाह ने कहा, ‘दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत की भाषाओं की विविधता को एकजुट करने का नाम हिंदी है। स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आज तक हिंदी ने ” देश को एकजुट करने में अहम भूमिका निभाई है…” वहीं इस बयान पर एक्टर प्रकाश राज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर  एएनआई की एक पोस्ट को टैग करते हुए लिखा, “ आप हिंदी बोलते हैं क्योंकि आप हिंदी जानते हैं…आप हमसे हिंदी बोलने के लिए कहते हैं क्योंकि आप…सिर्फ…हिंदी जानते हैं.स्टॉप हिंदी दिवस, स्टॉप हिंदी इम्पोजिशन,  स्टॉप हिंदी हेगेमोनी।”

Kangana Ranaut

ये भी पढ़े: Meena Kumari : मीना कुमारी से शादी करना चाहते थे उन्हीं के सौतेले बेटे, कहा था – “काश मैं इतना छोटा नहीं होता…”

Kangana Ranaut ने दिया प्रकाश राज को जवाब

वहीं प्रकाश राज के अमित शाह के बयान पर सवाल उठाने का काफी विरोध हो रहा है। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी प्रकाश राज को पलटकर जवाब दिया है। कंगना ने भी अपने एक्स अकाउंट पर इसे लेकर पोस्ट की हैं। एक्ट्रेस ने लिखा है, ” अमित शाह जी गुजराती हैं और उनकी मातृभाषा भी गुजराती है।”

वहीं एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना जल्द ही फिल्म चंद्रमुखी 2 में नजर आने वाली हैं। हाल ही में इस फिल्म से कंगना का फर्सट लुक सामने आया जो लोगों को बेहद पसंद आ रहा हैं। वहीं फैंस इस फिल्म का बेस्ब्री से इंतजार कर रहें हैं।