Sushmita Sen: हार्ट अटैक के बाद छोटी बेटी अलीशा ने रखा सुष्मिता सेन का ख्याल, अलार्म लगा कर देती थी एक्ट्रेस को दवाइयां

0
529
Sushmita Sen
Sushmita Sen

Sushmita Sen: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस सुष्मिता सेन इन दिनों अपनी हालिया रिलीज सीरीज ताली को लेकर लगाता सुर्खियों में छाई हुई हैं। एक्ट्रेस की ताली में एक्टिंग लोगों को बेहद पसंद आई। वेब सीरीज में उन्होंने गौरी सावंत का किरदार निभाया था। वहीं उन्होंने हाल ही में इस बात का खुलासा भी किया था कि इस साल की शुरूआत में हार्ट अटैक आ गया था जिसके बाद उन्हें सर्जरी भी करानी पड़ी थी। उस दौर में उनकी छोटी बेटी अलीशा ने उनका ख्याल रखा।

Sushmita Sen

Sushmita Sen की हेल्थ की वजह से उनकी बेटियों की जिंदगी पर पड़ा काफी असर

आपको बता दें कि हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान सुष्मिता सेन ने खुलासा किया कि उनकी हेल्थ की वजह से उनकी बेटियों की जिंदगी पर भी काफी असर देखने को मिला। उन्होंने कहा- ‘उन्होंने क्या किया है, खासकर अलीसा क्योंकि मेरी बड़ी बेटी अब बड़ी हो गई है, उसे अपनी जिम्मेदारियां मिल गई हैं और वह अब स्वतंत्र है।’

Sushmita Sen

ये भी पढ़े: https://youtu.be/D-yhcaHqYYI?si=P0u_xDAfKtA3yJZn

छोटी बेटी अलीशा ही रखती थी सुष्मिता का ध्यान

अपनी छोटी बेटी के बारे में बात करते हुए सुष्मिता सेन ने कहा, ‘यह छोटी बंदर….वह मुझे हर दिन 9 बजे दवाई देती है। बिना भूले वो अलार्म सेट कर देती है। उसका शक्रिया कि मैं अपनी दवाइयां नहीं भूलती। वह बहुत ही ख्याल रखने वाली लड़की है। मुझे लगता है कि वे ऐसे हैं जैसे ‘मेरी मां मुझे हर समय बताती है कि मेरे लिए क्या अच्छा है और वह सब, इसलिए उसे पता होना चाहिए कि उसके लिए क्या अच्छा है! तो उसे बस इसे फॉलो करना होगा।’

सुष्मिता ने आगे कहा, ‘ऐसे बच्चों का होना बहुत अच्छा है जो अपनी जिंदगी के लिए सोचते हैं। लेकिन मुझे नहीं लगता कि उन्हें मुझे खोने का डर है। वह डर भी बहुत सी चीजों को इंस्पायर करता है, इसलिए डरने की कोई जरूरत नहीं है।’