Rakhi Sawant : उमराह से आने के बाद राखी ने उतार फेका बुर्का और हिजाब, एकट्रेस के बालों का हुआ बुरा हाल

0
360
Rakhi Sawant
Rakhi Sawant

Rakhi Sawant : बॉलीवुड इंडस्ट्री की ड्रामा क्वीन कही जाने वाली राखी सावंत पिछले कुछ समय से अपने पति आदिल खान के साथ विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस उमराह करने के लिए मक्का गई थीं। दरअसल राखी और उनके एक्स हसबैंड आदिल दुर्रानी जमकर एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। हाल ही में राखी सावंत ने अपना नया हेयर कट करवाया है। जिसे लेकर सोशल मीडिया पर वह काफी चर्चा में आ गई है।

Rakhi Sawant

उमराह से लौटने के बाद बदला Rakhi Sawant का मिजाज

आपको बता दें कि उमराह से आने के बाद राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक आटो में बैठकर गाना गाते नजर आ रही हैं। वो कह रही हैं कि उनका जीवन कोरा कागज, कोरा ही रह गया। वो आगे कहती हैं कि उनकी जिंदगी कटी पतंग सी हो गई है। वो कहती हैं, ‘आदिल तुमने मुझे बर्बाद कर दिया। मेरे बाल चले गए। तुमने मेरे पैसे लूट लिए’।

 

ये भी पढ़े: Mehmood : जब महमूद के एक थप्पड़ ने उतार दिया था राजेश खन्ना के सिर से स्टारडम का नशा, इस वजह से पड़ा था काका को तमाचा

आदिल की वजह इमोशनली टूट चुकी है राखी

वहीं राखी का एक और वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो कहती नजर आई कि आदिल ने उन्हें बहुत परेशान किया, जिसकी टेंशन से उनके बाल झड़ने लगे। राखी का कहना है कि उनके लंबे बाल थे, जो रोज स्ट्रेस से झड़ने लगे और अब उनके बाल थोड़े ही बचे हैं। राखी ने कहा कि वह इमोशनली टूट गई हैं और उन्होंने डिप्रेशन में होने और आदिल की वजह से अपने दोस्तों और सारे पैसे खोने के बारे में भी खुलकर बात की।

राखी आगे बोलती हैं कि आदिल ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी है। उसने मेरे सभी दोस्त, पैसे और सब कुछ ले लिया, मैं महंगी कारों में घूमता था लेकिन अब मुझे ऑटो में सफर करना पड़ता है।