Malaika Arora : अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप की खबरों के बीच मलाइका ने शेयर किया पोस्ट, बोली- ‘महिलाओं को किस तरह से…’

0
354
Malaika Arora
Malaika Arora

Malaika Arora : बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। मलाइका प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट बटोरती नजर आती हैं। मलाइका की पर्सनल लाइफ में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। रिपोर्ट्स की माने तो अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिश्ते में कड़वाहट आ गई है। हालांकि दोनों ने अभी तक इस पर चुप्पी साधी हुई है।

दोनों में से किसी ने रिएक्ट नहीं किया है। इस बीच मलाइका अरोड़ा ने एक पोस्ट शेयर किया है जो वायरल हो रहा है। उस पोस्ट में लिखा है कि महिलाओं को किस तरह से ट्रीट करना चाहिए।

Malaika Arora

Malaika Arora ने शेयर किया गुड मॉर्निंग कोट

बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। उसमे लिखा है- अगर आपको पसंद नहीं है कि वो कैसे एक्टिंग कर रही है तो अपने आप को देखिए आप उसे कैसे ट्रीट कर रहे हैं। मलाइका ने एक गुड मॉर्निंग कोट भी शेयर किया है। जिसमें लिखा है- अपने भविष्य की देखभाल करने का सबसे अच्छा तरीका है कि अपने आज के पल का ध्यान रखें।

Malaika Arora

ये भी पढ़े: Rajesh Khanna : जब राजेश खन्ना को आने लगे थे खुदखुशी के ख्याल, जानें क्या थी ऐसी वजह

कपूर फैमिली को किया अनफॉलो

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें तब आने लगी थीं तब लोगों ने नोटिस किया कि एक्ट्रेस अर्जुन कपूर के किसी पोस्ट पर कमेंट नहीं कर रही हैं। हाल ही में खबरें आईं थीं कि अर्जुन कपूर कुशा कपिला को डेट कर रहे हैं। दोनों की करण जौहर के घर हुई पार्टी से ग्रुप फोटो वायरल हुई थी। हालांकि कुशा ने फोटो वायरल होने के बाद साफ कर दिया था कि वह अर्जुन कपूर को डेट नहीं कर रही हैं।

रिपोर्ट्स की माने तो मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर की फैमिली को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। मलाइका ने बोनी कपूर, अनिल कपूर, अंशुला कपूर, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को अनफॉलो कर दिया है, जिसके बाद से दोनों के ब्रेकअप की खबरें ज्यादा उड़ रही हैं।