Esha Deol: धर्मेंद और शबाना आजमी के किसिंग सीन पर बोलीं ईशा देओल, कहा- “ये हमारे लिए एक सरप्राइज…”

0
376
Esha Deol

Esha Deol: बॉलीवुड इंडस्ट्री अभिनेता धर्मेंद्र इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में धर्मेंद्र रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आए। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी सुपरहिट हुई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। जहां आलिया और रणवीर को फिल्म में उनके काम के लिए तारीफें मिलीं, वहीं एक चीज के लिए हर वक्त ये फिल्म चर्चाओं में बनी रहती है। वो है धर्मेंद्र और शबाना आजमी का किसिंग सीन।

जहां 87 के धर्मेंद्र और 72 साल की उम्र में शबाना आजमी को ऑनस्क्रीन किस करते हुए देखना सभी के लिए शॉकिंग था, जो आज भी चर्चाओं में है। धर्मेंद्र के फैमिली मेंबर्स के भी इस सीन पर रिएक्शन सामने आए हैं। वहीं अब उनकी बेटी ईशा देओल ने इस किसिंग सीन पर खुलकर बात की है। ये बात करते हुए एक बार ईशा देओल शर्मा भी गईं।

Esha Deol

 

फिल्म में धर्मेंद्र के किसिंग सीन पर बोलीं Esha Deol

धर्मेंद्र के किसिंग सीन पर जब ईशा देओल से सवाल किया गया तो पापा के इस सीन के बारे में बात करते हुए वो शर्मा गईं। एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान ईशा देओल ने कहा, ‘मुझे इसके बारे में कोई आइडिया नहीं था। ये हमारे लिए एक सरप्राइज था। वो दोनों आपस में बहुत क्यूट लग रहे थे। वो प्रोफेशनल एक्टर्स हैं।’

Esha Deol

ये भी पढ़े: https://youtu.be/TtWnGPjE0HM?si=p3lGicx4PTY84v7t

हेमा मालिनी ने भी किया रिएक्ट

इससे पहले हेमा मालिनी भी पति धर्मेंद्र के किसिंग सीन पर रिएक्ट कर चुकी हैं। जूम डिजिटल से हुई बातचीत में जब उनसे धर्मेंद्र के किसिंग सीन के बारे में सवाल किया गया तो एक्ट्रेस ने कहा था, ‘मुझे इसे देखने का मौका नहीं मिला। लोग उनके किसिंग सीन को पसंद कर रहे हैं और मैं उनके लिए खुश हूं।’ बता दें हेमा मालिनी ने भी एक इंटरव्यू में किसिंग सीन करने की बात कबूली है। उन्होंने कहा कि वो स्क्रिप्ट की डिमांड पर ये भी करने को तैयार हैं।