Xiaomi Pad 6 Max : 8,600mAh की बैटरी से लैस होगा शाओमी का ये धांसू टैबलेट, लॉन्च से पहले जान ले फीचर्स

0
409
Xiaomi Pad 6 Max
Xiaomi Pad 6 Max

Xiaomi Pad 6 Max : 8,600mAh की बैटरी के साथ शाओमी का ये धांसू टैबलेट बहुत जल्द चीन में लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने इसे लेकर लगभग सारी तैयारियां कर ली है। शाओमी ने फैंस को खुश करते हुए एक नए लैपटॉप लॉन्च करने की घोषणा की है। दरअसल, शाओमी Xiaomi Pad 6 Max को चीन में 14 अगस्त को पेश किया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने इसके फीचर्स ऑफिशियल नहीं किए हैं। लीक्स और रेंडर्स के चलते कई जानकारी हाथ लगी है। आइए विस्तान से इसके बारे में जानते हैं।..

Image
Xiaomi Pad 6 Max

Xiaomi Pad 6 Max के संभावित फीचर्स

लीक फीचर्स की बात करें, तो Xiaomi Pad 6 Max में कंपनी 12.4 इंच का 2.5K LCD डिस्प्ले दे सकती है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 144Hz होगा। इसके अलावा, यह मॉडल Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर से लैस होगा। फोटोग्राफी के लिए टैब में 20MP का कैमरा मिलेगा। साथ ही यह टैब Android 13 बेस्ड MIUI 14 पर काम करेगा।

दावा किया जा रहा है कि इसमें 10000mah की बैटरी के साथ 67W का फास्ट चार्जर दिया जाएगा। टैबलेट के रियर साइड पर डबल कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश लाइट भी दी जाएगी। डिवाइस में 8 स्पीकर के साथ कंपनी की ब्रांडिंग भी होगी।

Xiaomi Pad 6 Max की संभावित कीमत

आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले Xiaomi Pad 6 और Xiaomi Pad 6 Pro टैबलेट लॉन्च किए थे। ऐसे में अब इस टैबलेट को इसका बड़ा वर्जन माना जा रहा है। Xiaomi Pad 6 Max की कीमत 32 हजार के आसपास हो सकती है। वहीं, इसे 14 अगस्त को लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल कंपनी की तरफ से कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं है।

यह भी पढ़ें : Xiaomi Fan Festival 2023: रेडमी के इस मोबाइल पर भारी छूट, जल्दी करें कहीं ‘out of stock’ ना हो जाए