Jiya Shankar : इस पॉपुलर एक्टर को डेट कर चुकी है जिया शंकर, जब एक्ट्रेस ने बयां किया था अपने दिल का हाल

0
504
Jiya Shankar

Jiya Shankar : टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस जिया शंकर इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है। हाल ही वो शो से एविक्ट हुई हैं एक्ट्रेस सलमान खान के शो “बिग बॉस ओटीटी सीजन 2” से काफी चर्चा में रही थी। बिग बॉस के घर में उनका अच्छा और बुरा समय दोनों ही दर्शकों को देखने को मिला. एक्ट्रेस ने हर स्थिति में खुद को अच्छे से संभाला। वहीं बीबी हाउस में जिया शंकर अभिषेक मल्हान के साथ काफी अच्छा रिश्ता निभाती हुई नजर आई हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक टाइम ऐसा था जब जिया शंकर ने इंडस्ट्री के एक मशहूर अभिनेता को डेट किया था।

Jiya Shankar

ये भी पढ़े: Bigg Boss Ott 2 : अभिषेक मल्हान के कारण पूजा भट्ट की आंखो से छलके आंसू, बोंली- ‘मैं विनर्स को आंख मूंद कर फॉलो नहीं कर सकती’

इस एक्टर को डेट कर चुकी है Jiya Shankar

जिया शंकर ने भले ही अपनी निजी जिंदगी के बारे में ज्यादा बात नहीं की है, लेकिन वह एक अभिनेता के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। हालांकि दोनों अब साथ नहीं हैं। एक्ट्रेस का नाम टीवी एक्टर पारस अरोड़ा से जुड़ा था। उनके रिश्ते के बारे में लोगों ने खूब बातें कीं, लेकिन उन्होंने कभी इस बारे में सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहा। पारस अरोड़ा को वीर शिवाजी में शिवाजी महाराज, महाभारत में अभिमन्यु और उड़ान फिल्म में विवान राजवंशी जैसी भूमिकाएं निभाने के लिए जाना जाता है।

ezgif.com webp to jpg 5 1

लव लाइफ को लेकर छलका एक्ट्रेस का दर्द

एक मीडिया चैनल से बात-चीत के दौरान जिया शंकर ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि वह उस रिश्ते से खुश नहीं थीं। उन्होंने बताया, “मेरी लव लाइफ बहुत अच्छी नहीं रही”। वह सोचती है कि आज की जनरेशन खुद को अच्छी तरह से नहीं समझती है। उन्हें लगता है कि आज की जनरेशन को खुद से दिक्कत हो सकती है।