Yami Gautam : ‘ओएमजी 2’ और ‘गदर 2’ के क्लैश पर यामी गौतम ने किया रिएक्ट, सनी देओल को लेकर कही बड़ी बात

0
332
Yami Gautam

Yami Gautam : बॉलीवुड इंडस्ट्री के दो दिग्गज कलाकार अक्षय कुमार और सनी देओल इन दिनों अपनी-अपनी अपकिंग फिल्म ओएमजी 2 और गदर 2 को लेकर सुर्खियों मे छाए हुए हैं। ये दोनो फिल्म एक दिन सिनेमाघरों में दस्क देने वाली हैं। दोनों ही फिल्मों के सीक्वल हैं। ओएमजी 2 और गदर 2 की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और सनी देओल अभी से अक्षय कुमार पर भारी पड़ रहे हैं। ओएमजी 2 और गदर 2 के क्लैश से हर कोई टेंशन में है क्योंकि दोनों ही फिल्मों के कलेक्शन पर इसका असर होने वाला है। ओएमजी 2 में अक्षय कुमार के साथ पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम अहम किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। वहीं अब दोनों फिल्मों के क्लैश पर यामी गौतम का रिएक्शन आया है।

Yami Gautam

ये भी पढ़े: Kishore Kumar : जब चौथी शादी के लिए एक्ट्रेस के घर के सामने धरने पर बैठ गए थे किशोर कुमार, जानें पूरी कहानी

सनी देओल को विश करेंगी Yami Gautam

यामी गौतम ने हाल ही में मीडिया से बातचीत करते हुए इस क्लैश पर बात की। यामी गौतम ने कहा- मेरे पास गदर 2 कटआउट के हैंडपंप के साथ तस्वीर है। मैं इसे पोस्च करुंगी और सनी सर को विश करुंगी। हम सभी उनके फैंस हैं और हम सभी उनको प्यार करते हैं। हम सभी ने सिनेमाघरों में गदर देखी है और मैं उम्मीद करती हूं दर्शकों और ज्यादा इस बार मिले। ‘गदर 2’ की अपनी ऑडियन्स है और हमारी अपनी। मैं आशा करती हूं ऑडियन्स दोनों ही फिल्में देखे। यामी ने क्लैश के बारे में आगे कहा-‘गदर 2’ और ‘ओएमजी 2’ भारत का बार्बीहाइमर का उदाहरण बन सकती है। उन्होंने कहा- जैसे हाल ही में दो हॉलीवुड फिल्में एक ही दिन रिलीज हुई और दोनों ने ही अच्छा बिजनेस किया। दोनों की अपनी अलग ऑडियन्स है। मैं हमारी फिल्मों के लिए भी ये ही उम्मीद करती हूं।

erftesfrw

फिल्म में इस किरदार में नजर आएंगी यामी गौतम

‘ओएमजी 2’ में यामी गौतम एक वकील के किरदार में नजर आने वाली हैं। ट्रेलर में उनका दमदार अंदाज दिखाया गया है और फिल्म में उनकी दलीले सुनने का फैंस को इंतजार है। आपको बता दें कि यामी इससे पहले भी वकील का किरदार कई फिल्मों में निभा चुकी हैं और उनके किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद भी किया था। ‘ओएमजी 2’ और ‘गदर 2’ के क्लैश पर यामी का कहना है कि वो खुद सनी देओल की फैन हैं।