Daisy Shah : शिव ठकरे संग डेटिंग रूमर्स पर डेजी शाह ने तोड़ी चुप्पी, एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा

0
406
Shiv Thakarey

Daisy Shah: टीवी के मोस्ट पॉपुलर स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ में सलमान खान की एक्ट्रेस रह चुकीं डेज़ी शाह और बिग बॉस 16 फेम शिव ठाकरे भी बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं। वहीं ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ के दौरान डेजी शाह और शिव ठाकरे अच्छे दोस्त भी बन गए। एक साथ रील्स पोस्ट करने से लेकर इवेंट्स में एक-दूसरे के साथ स्पॉट होने तक, इन दिनों दोनों को पब्लिकली काफी स्पॉट किया जा रहा है। उनकी बॉन्डिंग और लगातार पब्लिकली स्पॉट किए जाने के बाद दोनों के डेटिंग रुमर्स भी उड़ रहे हैं। वहीं अब डेजी शाह ने इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है।

shiv thakare daisy shah dating 84

डेजी शाह ने शिव ठाकरे संग अपने डेटिंग रुपर्स पर तोड़ी चुप्पी

हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान शिव ठाकरे के साथ अपनी डेटिंग की अफवाहों के बारे में बात करते हुए डेज़ी ने कहा, “शिव ठाकरे के साथ लिंकअप की अफवाहों से हमारी दोस्ती पर कोई असर नहीं पड़ता है। यह सिर्फ इतना है कि हम चीजों को अपने तरीके से निपटाने की कोशिश करते हैं क्योंकि जब तक हम यह अनाउंस नहीं कर देते कि हम एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं तब तक हम नहीं चाहेंगे कि मीडिया, लोग या फैंस ये फैसला करें कि हम डेटिंग कर रहे हैं या एक रूमर्ज कपल है। आइए बाहर आकर कहें। हम सिर्फ दोस्त हैं, अभी फ़िलहाल।”

ezgif.com gif maker 10

दोस्ती को इफेक्ट करते है रूमर्स

यह पूछे जाने पर कि क्या ये अफवाहें उनकी दोस्ती को प्रभावित करती हैं तो इस सवाल के जवाब में एक्ट्रेस ने कहा, “तो, यह हमारे बॉन्डिंग या दोस्ती को इफेक्ट नहीं करती है। वास्तव में, हम पहले की तुलना में और ज्यादा फ्रेंडली हो गए हैं। यह ठीक है कि हम अपनी पर्सनल लाइफ को अपने तक रखने की कोशिश करते हैं। हम इसे दुनिया के सामने डिसप्ले करना पसंद नहीं है। मेरा मानना ​​है कि आप जितना ज्यादा दुनिया को अपनी निजी जिंदगी के बारे में बताएंगे, उन्हें चीजों को स्क्रूटनाइज के लिए उतना ही कंटेंट मिलता जाएगा।” बता दें कि खतरों के खिलाड़ी का सीजन 13 कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट हो रहा है। शोहित शेट्टी के इस शो में एंटरटेनमेंट फील्ड के कई सेलेब्स खतरों का सामना कर रहे हैं।