Samantha Ruth Prabhu : बाली में वेकेशन एंजॉय कर रहीं है सामंथा रुथ प्रभु,आइस बाथ लेते हुए शेयर की तस्वीर

0
357
Samantha Ruth Prabhu

Samantha Ruth Prabhu: फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। एक्ट्रेस ने एक्टिंग की दुनिया से कुछ समय के लिए ब्रेक लिया हैं और वो अपनी हेल्थ पर छयान दे रही हैं। सामंथा ने एक साल खुद पर ध्यान देने का फैसला लिया है। वह अपनें पेंडिंग प्रोजेक्ट्स पूरे कर रही हैं और कोई भी नया प्रोजेक्ट साइन नहीं कर रही हैं। हाल ही में सामंथा मेडिटेशन सेशन के लिए ईशा फाउंडेशन गईं थीं। जहां की तस्वीरें और वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। अब सामंथा ने आइस बाथ लिया है। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

 

आइस बाथ लेती नजर आई सामंथा

बता दें कि सामंथा इन दिनों वेकेशन मनाने के लिए बाली गई हुई हैं। वो वहां काफी एंजॉय कर रही हैं। सामंथा ने अब एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह 4 डिग्री टेम्प्रेचर में आइस बाथ ले रही हैं। उन्होंने 6 मिनट तक ये आइस बाथ लिया। मसल्स के दर्द और सूजन दूर करने में आइस बाथ फायदेमंद होता है।

 

इन फिल्मों में आएंगी नजर

वहीं सामंथा के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म खुशी में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म 1 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा वह सिटाडेल इंडिया में वरुण धवन के साथ नजर आने वाली हैं। ये सीरीज अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी। वो आखिरी बार फिल्म शकुंतला में नजर आईं थीं जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।