Randeep Hooda Body Transformation : रणदीप हुड्डा ने की बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर खुलकर बात, बोलें- ‘ मैंने एक खजूर और दूध के अलावा भी बहुत कुछ खाया है’

0
411
Randip Hooda

Randeep Hooda Body Transformation: बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक्टर रणदीप हुड्डा आज के समय में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। रणदीप इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म वीर सावरकर को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। फिल्म में अपने ट्रांसफॉर्मेशन  को लेकर एक्टर इन दिनों चर्चा का केंद्र बनें हुए हैं। बीते कुछ दिनों से ऐसी खबरें सामने आ रही थी कि इस फिल्म के लिए रणदीप ने 4 महीने तक सिर्फ खजूर और दूध ही अपनी डाइट में लिया और इस तरह उन्होंने अपने वजन 26 किलो तक कम कर लिया। बता दें कि फिल्म वीर सावरकर से रणदीप हुड्डा डायरेक्शन में डेब्यू करने जा रहा हैं। फिल्म में रणदीप हुडा के कई सीन्स जेल के हैं। ऐसे में रणदीप हुडा ने अपनी बॉडी को अपने कैरेक्टर के हिसाब से ढाला है। लेकिन सिर्फ खजूर और दूध से गुजारा करने वाली खबरों को रणदीप ने सिरे से नकार दिया है।

Swatantrya Veer Savarkar Teaser: रणदीप हुड्डा की फिल्म 'सावरकर' का टीजर रिलीज, देखकर खड़े होंगे रोंगटे - Swatantrya Veer Savarkar Official Teaser Randeep Hooda Anand Pandit mahatma gandhi tmovp ...

रणदीप ने बताया फिल्म के लिए अपना डाइट चार्ट

आपको बता दें कि हाल ही में हुए एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान रणदीप ने अपनी डाइट को लेकर खुलकर बात की, उन्होंने बताया कि एक खजूर और एक गिलास दूध के अलावा उन्होंने और भी बहुत कुछ खाया। उन्होंने कहा, ‘मेरी बहन, अंजलि हुडा सांगवान, मेरी सभी फिल्मों में मेरे ट्रांसफॉर्मेशन में मेरे साथ रही हैं। वह इस बात का खास ख्याल रखती हैं कि मेरा न्यूट्रीशन एक सर्टेन लेवल से नीचे न जाए, लेकिन फिर भी यह एक जर्नी मुश्किल रही है’। उन्होंने आगे कहा, ‘एक बार वे बेहोश भी हो गए थे। वो अपने घोड़े से गिर गए थे जिसकी वजह से उनके घुटना शायद हमेशा के लिए डैमेज हो गया था। एक्टर ने कहा कि उनका ये बताने की मकसद सिर्फ ये हैं कि कैसे उन्होंने अपने ट्रांसफॉर्मेशन के दौरान खजूर और दूध के अलावा भी बहुत कुछ खाया।’

लीड रोल में बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही है ये एक्ट्रेस, रणदीप हुड्डा संग आएंगी नजर | NewsTrack Hindi 1

अंकिता लोखंडे साथ नजर आएंगे रणदीप हुड्डा

गौरतलब है कि वीर सावरकर के 140वें जन्मदिन मौके पर फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ का टीजर रिलीज किया गया था। फिल्म इसी साल रिलीज की जाएगी, जिसमें रणदीप हुडा के साथ अंकिता लोखंडे भी नजर आएंगी। अंकिता इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाती दिखाई देंगी, एक्ट्रेस इससे पहले भी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं।