Esha Deol Sunny Deol RelationShip: पिता की तरह मानी है अपने सौतेले भाई को एक्ट्रेस, जानिए कैसा है ईशा देओल और सनी देओल का रिश्ता

0
432
isha deol

Esha -Sunny Deol RelationShip:  बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर सनी देओल के बेटे करण देओल ने 18 जून को मुंबई में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड द्रिशा आचार्य से शादी कर ली हैं। उसी दिन शाम को उनका वेडिंग रिसेप्शन रखा गया था, जिसमें देओल परिवार के करीबी दोस्त और इंडस्ट्री के कई दिग्गज सितारों ने शिरकत की थी। हालांकि शादी और रिसेप्शन दोनों से ही हेमा मालिनी का परिवार गायब था, जिसके बाद से हेमा मालिनी के धर्मेंद्र के परिवार के साथ पुराने किस्से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हालांकि हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल ने सोशल मीडिया पर न्यूली वेड कपल को शादी की शुभकामनाएं दी थीं। इसी के बाद से फैंस जानना चाहते हैं कि सनी देओल और ईशा के रिश्ते कैसे हैं। हेमा मालिनी ने साल 2017 में अपनी बायोग्राफी लॉन्च की थी, जिसमें अभिनेत्री ने सनी देओल संग अपने रिशते के बारे में जिक्र किया था, उन्होंने सनी देओल की तारीफ करते हुए कहा था कि वह अपने पिता धर्मेंद्र के साथ हमेशा खड़े रहते हैं।

Esha Deol cheers for 'Bhaiya' Sunny Deol ahead of the release of his film, 'Chup: Revenge of the Artist' – See post | Hindi Movie News - Times of India

कैसा है सनी और ईशा का रिश्ता

एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो ईशा देओल ने हेमा मालिनी की बायोग्राफी में बताया है कि वह सनी और बॉबी को राखी बांधती हैं। वह सनी देओल को अपने पिता जैसा मानती हैं। उन्होंने कहा था कि मुझे दुनिया को बताने की जरुरत नहीं है कि मेरे और उन दोनों के बीच रिश्ते कैसे हैं। मुझे पता है दुनिया हमारे रिश्ते के बारे में अलग तरीके से सोचती है। ईशा ने आगे कहा था- देओल फैमिली अपने रिश्तों को दिखाना नहीं चाहती है। उन्होंने कहा- सनी भैया बहुत ही इनोवेटिव हैं और दिल के भी बहुत अच्छे हैं। मैं उन्हें पापा की तरह मानती हूं। बॉबी भाइया का व्यवहार भी अच्छा है लेकिन वह थोड़े रिजर्व रहते हैं।

Sunny Deol की वजह से हुई थी Esha Deol की सौतेली मां प्रकाश कौर से पहली मुलाकात, ऐसा था रिएक्‍शन, Esha deol met step mother prakash kaur first time sunny deol dharmendra

ईशा देओल की शादी में नहीं की थी धर्मेंद्र के पहले परिवार ने शिरकत

आपको बता दें कि ईशा देओल साल 2012 में शादी के बंधन में बंधी थीं। उनकी शादी खूब धूमधाम से हुई थी, लेकिन ईशा की शादी में धर्मेंद्र के पहले परिवार से किसी कोई भी शामिल नहीं हुआ था। वहीं आज तक ईशा ने अपने दोनों भाइयां के साथ ना ही कभी फोटो क्लिक करवाई है, लेकिन वह एक-दूसरे के पोस्ट पर कमेंट जरुर करते हैं।