Ashish Rupali Honeymoon Pics: रुपाली बरुआ संग छुट्टियां बिताते नजर आए आशीष विद्यार्थी, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

0
401
Ashish Rupali

Ashish Rupali Honeymoon Pics: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर आशीष विद्यार्थी इन दिनों रुपाली बरुआ संग हुई दूसरी शादी को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। एक्टर ने मई के महीने में रूपाली से शादी रचाई थी। दोनों की शादी कोलकाता में हुई थी। वहीं शादी के बाद दोनों फिलहाल छुट्टियां मना रहे हैं। आशीष ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर रुपाली संग अपनी वेकेशन की तस्वीर शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों फिलहाल सिंगापुर घूम रहे हैं।

 

1169020727 ashish vidyarthi second wife rupali barua first official photo viral honeymoon

आशीष की तस्वीरों पर फैंस ने दिए रिएक्शन

आशीष ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी और रुपाली की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि ‘प्रिय दोस्त, आपके प्यार और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद..अलशुकरण बंधु.. अलशुकरण जिंदगी। इस खूबसूरत तस्वीर के लिए धन्यवाद टिनटिन! वहीं एक्टर की पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा- ”यह बहुत क्यूट तस्वीर है सर।” वहीं दूसरे ने लिखा- ”इस खूबसूरत कपल को भगवान आशीर्वाद दें।”वहीं एक अन्य ने लिखा- ”खूबसूरत कपल, खूबसूरत कैप्चर।”

 

bb5775ae9a

दूसरी शादी करने पर हुए थे ट्रोल

57 साल की उम्र में दूसरी शादी करने पर सोशल मीडिया पर आशीष को खूब ट्रोल किया जा रहा था. इंडिया टुडे संग इंटरव्यू में उन्होंने बताया था-”मैं बुड्ढा-खूसट जैसे कई और भद्दे शब्द सोशल मीडिया पर पढ़ता हूं। दिलचस्प बात यह है कि बुड्ढा जैसे शब्द जो भी कह रहे हैं, वह खुद एक समय इस उम्र में आएंगे और साथ ही वो लोग उनका भी अपमान कर रहे हैं, जो उनसे बड़े हैं। ऐसा लग रहा मानो हम खुद को कह रहे हों- ‘अरे, सुनो, ऐसा मत करो क्योंकि तुम बुजुर्ग हो।’ तो क्या यह मतलब है कि आपको दुखी ही मर जाना चाहिए. अगर किसी को किसी का साथ चाहिए तो ऐसा क्यों नहीं हो सकता ?”