Bigg Boss OTT 2: ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ की अपडेट्स हुई लीक, इस बार इस थीम पर होगा सलमान का शो

0
369
Bigg Boss OTT 2

Bigg Boss OTT 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री के भाईजान सलमान खान इन दिनों अपने अपकमिंग रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। सलमान इस बार खुद शो को होस्ट करते नजर आएंगे। इससे पहले वाले सीजन को करण जौहर ने होस्ट किया था लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आया था। इसलिए फैंस का कहना था कि बीबी शो को सलमान खान ही होस्ट करेंगे। वहीं फैंस की बात मानते हुए मेकर्स सलमान के साथ बिग बॉस ओटीटी 2 को लेकर आ रहे हैं और फैंस अब इस शो के लिए बेहद एक्साइटेड हैं।

Bigg Boss OTT 2: These 8 contestants will participate in Karan Johar's show, know the names of celebs! - News8Plus-Realtime Updates On Breaking News & Headlines

लीक हुई शो की डीटेल्स

लंबे वक्त से फैंस बिग बॉस ओटीटी 2 का इंतजार कर रहें थे। वहीं कुछ ही दिनों में लोगों का ये इंतजार खत्म होने वाला है। शो से जुड़ी खबरें आए दिन सामने आती रहती हैं, लेकिन अब शो से जुड़ी एक जरूरी बात मेकर्स के बताने से पहले लीक होगई और सुर्खियों में छा गई हैं। लीक हुई जानकारी में अपडेट यह है कि इस बार शो की थीम जंगल हो गी। एक मीडिया रिपोर्ट के मानें तो मेकर्स इस बार शो के लिए ऐसा घर बना रहे हैं जो कि किसी जंगल की तरह होगा। इस बार ये शो पहले के शो से बिल्कुल अलग होने वाला है। ऐसे में शो में आने वाले सभी कंटेस्टेंट्स को कम से कम एमेनिटीज मिलेंगी। शो पर इस बार किसी को भी सुख सुविधा नहीं मिलने वाली है। ऐसे में कितने सेलेब्स इसमें कंफर्टेबल फील करेंगे, ये जानना बेहद इंटरेस्टिंग होने वाला है.शो के सेट पर नहीं बैठने के लिए सोफा मिलेगा और न ही सोने के लिए बेड।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss Ott 2: बिग बॉस ओटीटी 2 की कंटेस्टेंट लिस्ट में जुड़ा एक और स्टार का नाम, जून के आखिरी हफ्ते शुरू होगा शो

maxresdefault 2

नहीं मिलेगा शो में कंफर्ट

आपको बता दें कि इस बार बिग बॉस ओटीटी में जंगल थीम के कारण किसी भी कंटेस्टेंट को आराम नहीं वाला साथ ही कंफर्ट पाने के लिए ही बिग बॉस कंटेस्टेंट्स को आपस में भिड़वाएंगे। शो में कंटेस्टेंट्स टास्क के आधार पर टीमअप करेंगे और फिर कंफर्ट जोन को पाने के लिए जंग शुरू होगी। कौन शो पर अंत तक सरवाइव कर पाएगा, ये जानना बेहद दिलचस्प होगा।