TMKOC Controversy: शैलेश लोढ़ा के शो छोड़ने के बाद जेनिफर मिस्त्री ने किया था संपर्क, एक्टर ने कही थी ये बात

0
383
TMKOC Controversy

TMKOC Controversy: टीवी का कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ हैं। इस शो के कई एक्टर्स ने इसे छोड़ दिया हैं, उन्ही में से एक है शो में रोशन सिंह सोड़ी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री। जेनिफर ने शो छोड़ने बाद शो के प्रोड्यूसर असित मोदी पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके अलावा मामले में एक्ट्रेस ने दो और लोगों के नाम लिए थे। वहीं अब जेनिफर ने अब इस बात का खुलासा किया है कि एक्टर शैलेश लोढ़ा ने जब शो छोड़ा था उसके बाद एक्ट्रेस ने तारक मेहता एक्टर शैलेश से भी संपर्क किया था।

Jennifer Mistry of Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah accuses Asit Modi of sexual harassment pic courtesy twitter

कई एक्टर्स ने छोड़ा शो का साथ

आपको बता दें कि एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस जेनिफर ने मोनिका भदौरिया से लेकर भव्य गांधी तक शो छोड़ने के पीछे के कारणों को लेकर बात की है। उन्होंने बताया कि तमाम तारक मेहता की कास्ट जब शो छोड़ कर जा रही थी तब असल कारणों को ना बताते हुए कुछ और कारण बताए गए। जैसे मोनिका भदौरिया के लिए कहा गया कि उनकी मॉम की डेथ के कारण वे शो कॉन्टिन्यू नहीं कर पाएंगी। राज और भव्य के लिए कहा गया कि वो नई अपॉर्च्युनिटी को एक्सप्लोर करना चाहते थे।

49999348 jennifer mistry bansiwal shailesh lodha 1 1280 720

शो छोड़ने पर जेनिफर ने किया शैलेश लोढ़ा से संपर्क

 आपको बता दें किशैलेश लोढ़ा को लेकर एक्ट्रेस ने कहा-जब शैलेश लोढ़ा ने शो से एग्जिट ली तब मैंने उन्हें 2 बार कॉल किया था फिर उन्हें मैंने मैसेज भी किए। मैंने उनसे कहा कि सर प्लीज आप वापस आ जाइए आपकी जगह कोई नहीं ले सकता। तब उन्होंने कहा था- ‘नहीं जैनी अब बात मेरी सेल्फ रिस्पेक्ट की है। मैं नहीं जानती कि मेकर्स और उनके बीच असल में क्या हुआ था। ऐसे ही मेरे शो छोड़ने के बाद शो से जुड़े बाकी लोगों ने मुझसे संपर्क किया था और मुझे वापस आने की बात कही थी। लेकिन मुझे वापस जाना मंजूर नहीं था।’