Vaibhavi Upadhyaya: मंगेतर वैभवी को याद करते हुए जय गांधी ने लिखा इमोशनल नोट, कहां- ‘मैं अपको हमेशा अपने दिल में रखूंगा’

0
439
Jay Gandhi-Vaibhavi

Vaibhavi Upadhyaya: टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस और साराभाई वर्सेज साराभाई’  फेम वैभवी उपाध्याय  का 23 मई को एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। ये हादसा तब हुआ था जब एक्ट्रेस अपने मंगेतर के साथ उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी में  हिमाचल प्रदेश की तीर्थन घाटी घूमने जा रही थीं। वैभवी की कुछ समय पहले ही जय गंधी के साथ सगाई हुई थी और दोनों इस साल दिसंबर में शादी करने वाले थे लेकिन इस हादसे ने वैभवी को जय से हमेशा के लिए दूर कर दिया। वहीं इस हादसे के कारण वैभवी के मंगोतर को बेहद गहरा सदमा लगा है, जिससें वह अभी तक उभर नहीं पाएं हैं। जय ने अपने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट लिखा और बताया कि कैसे वह हर दिन हर मिनट उसे याद करते हैं।

350092047 937461513974893 3871134113511203384 n

शेयर किया इमोशनल नोट

बता दें कि जय गंधी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा कर अपनी दिवंगत मंगेतर को याद करते हुए एक इमोशनल नोट लिखा हैं। ये तस्वीर दोनों के सगाई वाले दिन की है। फोटो में जय वैभवी को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ जय ने लिखा, “मैं आपको हर दिन हर मिनट याद करता हूं। आप वास्तव में कभी नहीं जाएंगे, मैं आपको हमेशा अपने दिल में सुरक्षित रखूंगा। बहुत जल्दी चली गई, रेस्ट इन पीस मेरी गुंडी, आई लव यू।” 

Capture 4

जय ने क्लियर की थी सीट बेल्ट ना लगाने को लेकर अफवाहें

एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान जय ने दिवंगत एक्ट्रेस के सीट बेल्ट ना लगाने की अफवाहों को खारिज करते हुए कहा था कि, “ऐसी धारणा है कि आप रोड ट्रिप पर स्पीड से गाड़ी चलाते हैं, लेकिन  ऐसा नहीं है। हमारी कार रुकी हुई थी और ट्रक के गुजरने का इंतजार कर रही थी। मैं ज्यादा बात करने की स्थिति में नहीं हूं, लेकिन मैं यह सुनिश्चित करना चाहता था कि लोग यह न मानें कि हमने सीट बेल्ट नहीं लगाई थी या तेज स्पीड से गाड़ी चला रहे थे।”

यह भी पढ़ें: Vaibhavi Upadhyaya : एसपी ने बताई वैभवी के मौत की वजह, आखिरी दम तक बचाना चाहती थी अपनी जान