Sunny Leone: 15 साल साथ में गुजारने पर सनी ने किया पति डेनियल का शुक्रिया, शेयर किया इमोशनल नोट

0
550
Sunny Leone

Sunny Leone: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन आज के समय में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। सनी आए दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं। हाल ही में सनी ने अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी ‘कैनेडी’ से कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया है। एक्ट्रेस को अक्सर अपनी फैमिली के साथ टाइम बिताते देखा जाता हैं। वहीं अब एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर पति डेनियल वेबर को 15 साल तक उनका साथ निभाने को लेकर थैंक्स बोला है।

Sunny leone

सनी ने किया पति का शुक्रिया

बता दें कि सनी ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो को शेयर करते हुए अपने हस्बैंड के लिए नोट लिखा कि, ‘गॉड ने तुम्हे मेरी लाइफ में भेजा। उस पल में आपने मेरी जान बचाई और तभी से आप मेरे साथ है। 15 साल का एक। आपके बिना मेरी लाइफ में ये पल नहीं होता। मेरे सपनों को पूरा करने और मेरी हेल्प करने के लिए ये सेल्फनेस प्यार ही है। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं। थैंक यू।’ बता दें कि सनी ने अपने इंस्टाग्राम पर दो वीडियो शेयर किए है, जिसमें एक में एक्ट्रेस अपने पति के साथ कान्स फिल्म फेस्टिवल मे जाती हुई नजर आ रही है। इसके साथ वह अपने हस्बैंड के साथ पोज देती हुई भी दिखाई दी इस मौके पर सनी लियोन लाइट गोल्डन ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थी। वहीं उनके पति ने बलैक सूट पहना हुआ था, जिसमें वह बेहद शानदार नजर आ रहे हैं। दोनों की जोड़ी साथ में बेहद प्यारी लग रही है।

Sunny leone

डेनियल ने दिया रिएक्शन

सनी के इंस्टाग्राम पोस्ट पर उनके हस्बैंड डेनियल वेबर रिएक्ट करते हुए लिखा कि, ‘तुमने वह सब कुछ जो मेरे साथ या उसके बिना पाया है। उसके लिए आई लव यू। यह तो बस केवल शुरुआत ही है।’ बता दें कि सनी और डेनियल के तीन बच्चे हैं, जिसमें एक लड़की को सनी और  डेनियल ने अडॉप्ट किया है और वह अक्सर ही अपने बच्चों के साथ मस्ती करते नजर आते हैं।