Sreenivas Bellamkonda: रश्मिका संग डेटिंग की खबरों पर श्रीनिवास बेलमकोंडा ने तोड़ी चुप्पी, एक्ट्रेस को बताया सिर्फ अच्छा दोस्त

0
400
Sreenivas Bellamkonda-Rashmika Dating Rumours

Sreenivas Bellamkonda: फिल्म इंडस्ट्री में आए दिन किसी न किसी के डेटिंग की खबरें आती ही रहती हैं। अब इस लिस्ट में नया नाम श्रीनिवास बेलमकोंडा (Sreenivas Bellamkonda) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) का सामने आ रहा है। बीते काफी लंबे समय से सोशल मीडिया पर दोनों के डेटिंग की अफवाहों ने जमकर सुर्खियां बटोरी हैं। दोनों को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट किया गया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर श्रीनिवास और रश्मिका की डेटिंग की खबरों ने तेजी पकड़ ली थी। हालांकि अब इन खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए श्रीनिवास ने सच से पर्दा उठाया है।

Untitled design 2023 05 03T122108.838

PS 2 Box Office collection : ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ ने रचा इतिहास, 3 दिन में पार किया इतने करोड़ का आंकड़ा

एक्टर ने रश्मिका को बताया सिर्फ अच्छा दोस्त

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने श्रीनिवास बेलमकोंडा ने रश्मिका संग अपनी डेटिंग की अफवाहों पर बात करते हुए कहा कि वो एक-दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं। ये अफवाहें कैसे और किन कारणों से सामने आने लगी, ये उन्हें नहीं पता। आगे उन्होंने कहा कि डेटिंग के बारे में ये सारी बातें निराधार हैं और महज अफवाह हैं। एक्टर ने बताया कि रश्मिका और वो सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।

 

bellamkonda sreenivas rashmika mandanna2 1

Salman Khan: इवेंट के दौरान सलमान खान को फीमेल फैन ने किया शादी के लिए प्रपोज, एक्टर ने दिया ऐसा रिएक्शन

एयरपोर्ट पर हुई थी मुलाकात

इंटरव्यू के दौरान बात करते हुए श्रीनिवास बेलमकोंडा ने कहा कि वो दोनों एयरपोर्ट पर साथ नजर आए थे, क्योंकि दोनों ही हैदराबाद से हैं और दोनों ही मुंबई जा रहे थे। एक्टर ने आगे कहा कि वो पहले भी कई बार एयरपोर्ट पर रश्मिका से टकरा चुके हैं और ऐसे में एक या दो बार पैपराजी ने उन्हें साथ देखा है। रश्मिका के बारे में बात करते हुए श्रीनिवास बेलमकोंडा ने उनकी एक्टिंग की तारीफ करते हुए कहा कि, जब भी वो एक रोल में होती हैं, तो उस किरदार में वो बहुत एनर्जी लेकर आती हैं। उन्होंने रश्मिका को एक वाइब्रेंट व्यक्ति बताते हुए कहा कि उन्हें ये गुण कभी खोना नहीं चाहिए।