PS 2 Box Office collection : ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ ने रचा इतिहास, 3 दिन में पार किया इतने करोड़ का आंकड़ा

0
383
PS 2 Box Office collection

PS 2 Box Office collection : चियान विक्रम, ऐश्वर्या राय और कार्थी स्टारर पीरियड ड्रामा फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। पोन्नियिन सेल्वन-1 (Ponniyin Selvan 1) की तरह ही पोन्नियिन सेल्वन (Ponniyin Selvan 2) को भी लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 28 अप्रैल को रिलिज हुई पोन्नियिन सेल्वन-2 ने महज तीन दिनों के अंदर ही 80 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया हैं।

आपको बता दें कि ‘पोन्नियिन सेल्वन 1’ ने वर्ल्डवाइड 500 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की थी। ऐसे में मेकर्स को इसके दूसके पार्ट से भी बहुत ज्यादा उम्मीदें थी। बहरहाल, फिल्म (PS 2 Box Office collection) के तीन दिन की कमाई को देखकर लग रहा है कि ये जल्द ही वर्ल्डवाइड 500 करोड़ से ज्यादा भी कमा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Ambani Family : अमीर होने के साथ-साथ काफी धार्मिक भी हैं अंबानी फैमिली, दान-पुण्य में रहते हैं हमेशा आगे

PS 2 Movie Budget & Box Office Breakdown | Ponniyin Selvan 2 -  StreamingDue.Com

सभी भाषाओं में की ताबड़तोड़ कमाई

सैकनिल्क रिपोर्ट के मुताबिक,पोन्नियिन सेल्वन-2 (PS 2 Box Office collection) ने तीसरे दिन 30 करोड़ का कलेक्शन किया है। जबकि फिल्म ने ओपनिंग डे पर 24 करोड़ और दूसरे दिन 26 करोड़ की कमाई की है। ऐसे में फिल्म की तीन दिन की कमाई 80 करोड़ के पार हो गई हैं। दूसरे दिन फिल्म ने तमिल भाषा में 20.26 करोड़, हिंदी भाषा में 2.3 करोड़, तेलुगु भाषा में 2.5 करोड़, कन्नड़ भाषा में 0.04 करोड़ और मलयालम भाषा में 1.1 करोड़ का बिजनेस किया हैं। जबकि, पहले दिन फिल्म ने हिंदी बेल्ट में 1.7 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने हिंदी बेल्ट में 2.3 करोड़ अपने नाम किए है।

यह भी पढ़ें- Ponniyin Selvan 2: ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ से चियान विक्रम का लुक रिवील, मेकर्स ने ट्रेलर को लेकर दी बड़ी जानकारी